लायंस क्लब प्रेरणा ने प्रतिभाओ का घर जाकर किया गया सम्मान

लायंस क्लब प्रेरणा ने प्रतिभाओ का घर जाकर किया गया सम्मान

मनोज पारीक — राजस्थान

लायंस क्लब प्रेरणा के पदाधिकारियों ने डॉक्टरों और सीए के घर व कार्यस्थल पर जाकर उन्हें अभिनंदन पत्र व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया

डॉक्टर एवं सी.ए दिवस पर बुधवार को लायंस क्लब प्रेरणा रतनगढ़ के पदाधिकारियों ने  नगर मे चिकित्सक एवं  सी.ए पेशे से जुड़े जनो का उनके निवास व व्यवसाय स्थल पर पहुँच कर डॉ. रामानुज महर्षि, डॉ.सुनील नोखवाल, डॉ. श्रीमती प्रेमकुमारी कुमावत एवं सी.ए उत्तम नौहाल, गर्व मुरारका एवं जितेंद्र सर्राफ का सम्मान अभिनंदन पत्र, दुपट्टा एवं कंठहार पहनाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लॉयन संदीप कंदोई, सचिव सुनील कुमार चोटिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, क्लब सदस्य वीरेंद्र बुनकर, भंवरलाल शर्मा,एडवोकेट डॉ. जया कांत बिंवाल, एडवोकेट रामावतार ठठेरा, सुधीर शर्मा, एडवोकेट अरुण शर्मा सहित क्लब सदस्य उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/layns-klb-prerna-ne-prtibhao-ka-ghr-jakr-kiya-gya-smman