लॉन टेनिस प्रतियोगिता में पार्थ और नायशा बने चैंपियन: परमेश्वर जोशी बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, पढ़ें शहर ... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की एकल स्पर्धा के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता संयोजक उमा यादव ने बताया कि बालक वर्ग में जयपुर के पार्थ ने...
70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस खेलकूद प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की एकल स्पर्धा के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता संयोजक उमा यादव ने बताया कि बालक वर्ग में जयपुर के पार्थ ने प्रथम स्थान हासिल किया। जोधपुर के ऋषिराज दूसरे और झुंझुनूं के वत्सल ती . नायशा ने बालिका वर्ग में हासिल किया पहला स्थान बालिका वर्ग की एकल स्पर्धा में जयपुर की नायशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। टोंक की अनुषा दूसरे और जोधपुर की जोशना तीसरे स्थान पर रहीं।अ धिकारियों और क्लब सदस्यों का मिल रहा सहयोग प्रतियोगिता में जिला शिक्षा अधिकारी कानाराम वागोरिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) बलवीर सिंह राणावत, प्रधानाचार्य शिवराम, मोहनलाल, बाबूलाल मीणा, शंकरलाल सोनी, पारस वैष्णव, डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली के अध्यक्ष पुनीत मुथा, राजेश पाटनेचा, नितिन चोपड़ा व शेर सिंह सहित क्लब सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय के कार्मिक जुटे प्रतियोगिता को सफल बनाने में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी से राहुल परमार, मुकेश मेवाड़ा, लालचंद प्रजापति, खेल प्रभारी छैलेंद्र सिंह राठौड़, शारीरिक शिक्षक भवानी बालवंशी, वीरेंद्र व्यास, मनोहर सिंह, रामदयाल, विजय प्रकाश, सोनल प्रजापत, हर्षिता थवानी, शैतान सिंह, अनिल व रमेश सहित अन्य कार्मिक जुटे हुए हैं। --- परमेश्वर जोशी बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हीरालाल व्यास सचिव और मांगू सिंह दुदावत कोषाध्यक्ष बनाए गए परमेश्वर जोशी बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष। रामलीला कमेटी की वार्षिक बैठक एवं कार्यकारिणी पुनर्गठन के लिए आमसभा रामदेव रोड स्थित स्वामी दयानंद बगीची में हुई। बैठक की अध्यक्षता जीवराज चौहान ने की। इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा की। सर्वसम्मति से परमेश्वर जोशी अध्यक्ष मनोनीत बैठक में आगामी रामलीला मंचन और कमेटी के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकारिणी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों की सर्वसम्मति से परमेश्वर जोशी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी नवगठित कार्यकारिणी में हीरालाल व्यास को सचिव, मांगू सिंह दुदावत कोषाध्यक्ष, पवन पाण्डेय प्रवक्ता, मुरली मनोहर बोड़ा और नीलम बंसल को उपाध्यक्ष तथा देवीलाल पंवार को सहसचिव बनाया गया। इसके अलावा हरिचरण वैष्णव, जीवराज चौहान, घनश्याम भाटी, गणेश परिहार, रोहित शर्मा, हरीश चौहान, रवि कुमार वागौरिया एवं परमेश्वर पईसवाल को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ---- पाली के डॉ. मदनलाल जांगिड़ दिल्ली में होंगे सम्मानित डॉ. मदनलाल जांगिड़ दिल्ली में होंगे सम्माानित। पाली शहर के शिवाजी नगर निवासी डॉ. मदनलाल जांगिड़ को 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान समारोह भारत प्रतिभा सम्मान परिषद की ओर से आयोजित किया जा रहा है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/l-n-tenis-prtiyogita-men-parth-aur-naysha-bne-chainpiyn