कुबेर होम डेकोर का हुआ शुभारंभ

कुबेर होम डेकोर का हुआ शुभारंभ

मनोज पारीक — — राजस्थान

न्यू लिंक रोड़ पर पंचमुखी नगर में कुबेर होम डेकोर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । भामाशाह बुधमल जोधराज बैद एवं पूर्व ...

न्यू लिंक रोड़ पर पंचमुखी नगर में कुबेर होम डेकोर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । भामाशाह बुधमल जोधराज बैद एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष कुमार इंदौरिया के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में प्रोपराइटर प्रवीण व्यास एवं परिवार की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ललिता देवी व्यास ने विधि विधानपूर्वक पूजन किया , नन्हीं गुड़िया मायशा ने रिबन की गांठ खोल प्रतिष्ठान में प्रथम प्रवेश किया । कोलकाता के व्यवसायी दिलीप सिखवाल ने बताया कि यहां पर उत्कृष्ट क्वालिटी की फोम और हर साइज के गद्दे तथा होम डेकोर के आइटम उपलब्ध रहेंगे । इस अवसर पर रेवंत राम मूंड,विश्वनाथ सोनी, प्रदीप व्यास , इन्द्रचंद कड़वासरा , अशोक ओझा ,विवेक गौड़ , रतनलाल चौधरी ,भीष्म महर्षि , गिरधारी लाल स्वामी , भानुप्रकाश इंदौरिया , रामावतार शर्मा , कन्हैयालाल शर्मा ,विशाल गुप्ता , शिव शंकर शर्मा, भरत कुमार ,बिशनलाल कटारिया , पंकज कुमार , विनोद जांगिड़ , सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/kuber-hom-dekor-ka-huaa-shubharnbh