कश्मीर में बारिश और बर्फबारी - Hindustan
AI Sync — — राजस्थान
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी कश्मीर के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी की...
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी कश्मीर के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। श्रीनगर सहित कई जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताहांत में बीकानेर, गंगानगर, चूरू और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। - 11 से 13 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना श्रीनगर, एजेंसी। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्र में गुरुवार को जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचे इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है।अधिकारियों के अनुसार, शाम को राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ हवा चली और बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 9 अक्टूबर की शाम और 11 से 13 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश की संभावना है।राजस्थान में भी बारिश के आसारजयपुर, एजेंसी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में इस सप्ताह के अंत में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस बीच, कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/kshmeer-men-barish-aur-brphbaree-hindustan