कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी:बिहार के 12 जिलों में बाढ़, 23 लाख लोग प्रभावित; यूपी के बरेली में फायर स्टेशन में पानी भरा
AI Sync — — खेल
Hindi News National Flood Crisis In Bihar, UP, MP | Rivers Overflowing & Heavy Rain Alert LIVE कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी: बिहार के 12 जिलों में बाढ़, 23 लाख लोग...
Hindi News National Flood Crisis In Bihar, UP, MP | Rivers Overflowing & Heavy Rain Alert LIVE कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी: बिहार के 12 जिलों में बाढ़, 23 लाख लोग प्रभावित; यूपी के बरेली में फायर स्टेशन में पानी भरा नई दिल्ली 12 मिनट पहले कॉपी लिंक कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की पंचाचूली, हरदेवल, नंदा देवी और नंदा कोट के साथ चमोली में बद्रीनाथ-हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भागलपुर में रिंग बांध ओवरफ्लो होने से सुल्तानगंज के करीब 4 हजार घर पानी में डूब गए। वहीं, यूपी में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। बरेली में रविवार दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते फायर स्टेशन में 3 फीट तक पानी भर गया। घरों के किचन और बेडरूम तक घुटनों तक पानी पहुंच गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मध्य प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से बांधों के गेट खोले जा रहे हैं। बिहार में गंगा-पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। दियारा इलाके में पानी घरों तक पहुंच गया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी कस्बे में दुकानों में पानी घुस गया। मुरैना में पानी में डूबे गुराह नाले का पुल पार करने के लिए लोग रस्सी और कढ़ाही का सहारा ले रहे हैं। यूपी के रामपुर के बाढ़ से घिरे भैया नगला गांव में पुल बह जाने से जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। देहरादून के जैंतनवाला में नून नदी उफान पर आ गई, जिससे पिकअप बह गया। देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… . लाइव अपडेट्स 13 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में 9 सितंबर तक भारी बारिश पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 9 सितंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसकी वजह सक्रिय मानसून और उत्तर प्रदेश से पूर्व की ओर बढ़ रहा कम दबाव का क्षेत्र है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 04:38 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिहार के पटना के पालीगंज में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ा 02:19 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक यूपी: 58 जिलों में आज बारिश का अलर्ट यूपी के 58 जिलों में आज सोमवार को बारिश का अलर्ट है। इनमें 6 जिलों में बहुत भारी तो 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश बिजनौर में दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… 01:54 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक राजस्थान: 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी राजस्थान में तेज बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां और झालावाड़ में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने और मौसम ड्राई रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 01:50 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक हरियाणा: 12 सितंबर तक मानसून रहेगा एक्टिव हरियाणा में मानसून की गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चंडीगढ़ के अनुसार 7 सितंबर से 12 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा। हालांकि 7 से 10 सितंबर के बीच केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 11 और 12 सितंबर को कई जिलों में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… 01:49 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक पंजाब: 14 जिलों में बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश अब कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज (7 सितंबर) को पंजाब के 14 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 01:47 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से महिला की मौत, जिलों के स्कूल बंद उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महाराष्ट्र की 60 वर्षीय महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 01:46 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक हिमाचल: अगले छह दिन कमजोर रहेगा मानसून हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार- 12 सितंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में हल्के बादल या धूप खिलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 01:42 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक देश के प्रमुख शहरों का तापमान Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/kshmeer-ke-bad-ab-uttrakhnd-men-brphbaree-bihar-ke-12-jilon