क्षेत्र की सभी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीएम

क्षेत्र की सभी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीएम

मनोज पारीक — — राजस्थान

आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अपनी चुनावी तैयारियां को लेकर किसान मजदूर भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कालूराम नाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सचिव कॉमरेड छगनलाल चौधरी ने पर्यवेक्षण किया। ...

आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अपनी चुनावी तैयारियां को लेकर किसान मजदूर भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कालूराम नाई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सचिव कॉमरेड छगनलाल चौधरी ने पर्यवेक्षण किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों कॉमरेड भादर भामू, बिरजूराम खीचड़, महेंद्र बरोड़ एवं गोपीचंद खीचड़ ने कहा कि किसान-मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए सीपीएम लगातार जमीनी स्तर पर संघर्ष करती रही है। आमजन, किसानों, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 में सीपीएम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जिला परिषद सीटों एवं पंचायत समितियों की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी चुनाव के माध्यम से जनसमस्याओं, किसान-मजदूरों के अधिकारों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रवण बारूपाल, विजयपाल कड़वासरा, सांवरमल, रामूराम कलवानिया, ललित सिंह, मुकेश सिंह एवं ताराचंद मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://jgnews.live/article/kshetr-kee-sbhee-jila-prishd-evn-pnchayt-smiti-seeton-pr