कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटाया:कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं; राहुल गांधी ने एक्ट्रेस का समर्थन किया था
AI Sync — — अपराध
Hindi News National Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Outfit Controversy; GIVA Jewellery | Rahul Gandhi कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटाया: कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई...
Hindi News National Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Outfit Controversy; GIVA Jewellery | Rahul Gandhi कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटाया: कपड़ों को लेकर ट्रोल हुई थीं; राहुल गांधी ने एक्ट्रेस का समर्थन किया था 21 घंटे पहले कॉपी लिंक ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने यह विज्ञापन 17 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया था। ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन के विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने थीं। वे कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आ रही थीं। इस पहनावे को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनोत ने भी कृति के पहनावे पर सवाल उठाए थे। जबकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति का समर्थन किया था। GIVA ने विवाद बढ़ता देख आज कहा कि विज्ञापन हटा लिया गया है। यह फैसला भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में लिया गया है। GIVA ने कहा- हमारा इरादा भावनाएं आहत करना नहीं GIVA ने कहा, 'एक ब्रांड के तौर पर हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाए। इस बार उसका उद्देश्य पालतू जानवरों के साथ प्यार और जश्न को आगे बढ़ाना था। भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं था।' 'अगर हमारे हालिया विज्ञापन से समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। हमने उस विज्ञापन सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।' ब्रांड ने त्योहार के मौके पर लोगों को प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं भी दीं। कंगना बोलीं- भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी? कंगना रनोत ने इस विज्ञापन पर एक दिन पहले कहा था- अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है। राहुल ने कहा- महिलाओं की पहरेदारी नहीं करनी चाहिए ट्रोल होने के बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर सफाई दी। राहुल गांधी ने कृति का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करके लिखा- महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। कृति ने कहा- बहन और पेट डॉग्स को भी बांधती हूं राखी इससे पहले कृति ने इंस्टा पर लिखा था कि यह त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा भाई से कम नहीं करती हैं। यही प्यार पेट डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं। पहले कब-कब विज्ञापनों पर विवाद हुआ… भारत में त्योहारों को लेकर बनाए गए विज्ञापनों पर विवाद नया नहीं है। पिछले कुछ सालों में कई बड़े ब्रांड अपने विज्ञापनों को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे। कुछ मामलों में कंपनियों को विज्ञापन हटाना भी पड़ा। मालाबार गोल्ड, 2022: अक्षय तृतीया के विज्ञापन में करीना कपूर खान पारंपरिक कपड़ों और गहनों में नजर आईं, लेकिन उन्होंने बिंदी नहीं लगाई थी। इस पर सोशल मीडिया पर विरोध हुआ और #NoBindiNoBusiness और #BoycottMalabarGold ट्रेंड करने लगे। विवाद के बाद कंपनी ने विज्ञापन बदल दिया और बिंदी वाली मॉडल का विज्ञापन जारी किया। फैबइंडिया, 2021: दिवाली के लिए फैबइंडिया ने ‘जश्न-ए-रिवाज’ नाम से अपना कलेक्शन पेश किया। विज्ञापन और कलेक्शन के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे। विरोध में #DiwaliIsNotJashnERiwaaz भी ट्रेंड हुआ। विरोध के बाद कंपनी ने इस विज्ञापन को हटा दिया। डाबर, 2021: करवा चौथ के विज्ञापन में दो महिलाओं को एक-दूसरे के लिए व्रत रखते दिखाया गया था। इस पर MP के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इसके बाद डाबर ने विज्ञापन हटा लिया और लोगों की भावनाएं आहत होने के लिए माफी मांगी। सब्यसाची, 2021: सब्यसाची के ‘रॉयल बंगाल मंगलसूत्र’ विज्ञापन में मॉडल्स को कम कपड़ों में अंतरंग पोज में मंगलसूत्र पहने दिखाया गया। एक समलैंगिक जोड़े के शामिल होने पर भी विवाद हुआ। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे। विवाद बढ़ने पर कंपनी ने माफी मांगकर विज्ञापन वापस ले लिया। तनिष्क, 2020: तनिष्क के ‘एकत्वम’ विज्ञापन में एक मुस्लिम परिवार अपनी हिंदू बहू की गोद भराई करता दिखाया गया था। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू हुआ। #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा और कंपनी पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने के आरोप लगे। 13 अक्टूबर 2020 को तनिष्क ने विज्ञापन हटा दिया। सर्फ एक्सेल, 2019: होली के विज्ञापन में एक हिंदू लड़की अपने मुस्लिम दोस्त को रंगों से बचाकर मस्जिद तक पहुंचाती है। विज्ञापन के आखिर में दोनों साथ होली खेलने की बात करते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर विरोध हुआ और #BoycottSurfExcel ट्रेंड करने लगा। हालांकि कंपनी ने विज्ञापन वापस नहीं लिया। ------------- ये खबर भी पढ़ें… 'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?':कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में रिवीलिंग ड्रेस के बाद कंगना रनोट ने उठाए सवाल कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के लिए बने एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई थीं। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहने थे, जिसमें ब्रालेट जैसा ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी। पूरी खबर पढ़ें… . Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/kriti-senn-ka-rakhee-vala-vijnyapn-vivad-ke-bad-htaya-kpd-0595