Kotputli-Behror News: हाईवे पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत; अफरातफरी के बाद लगा लंबा जाम

 Kotputli-Behror News: हाईवे पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत; अफरातफरी के बाद लगा लंबा जाम

AI Sync — खेल

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाबरू थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा भाबरू पुलिया के पास...

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के भाबरू थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा भाबरू पुलिया के पास हुआ, जहां सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान भाबरू निवासी फूली देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया। विज्ञापन विज्ञापन घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिया के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और पैदल पार मार्ग नहीं होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ती है। पढ़ें- Alwar News: मृत मानकर शुरू हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी, अचानक जिंदा हो गईं चमेली देवी; सभी हैरान सूचना पर भाबरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से ट्रैफिक सुचारु करवाया। मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/kotputli-behror-news-haeeve-par-kr-rhee-mhila-ko-trelr-ne