कोटपूतली नगर परिषद वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकली: एससी ओपन के 6, एसटी ओपन के 3 वार्ड, सभापति का पद पहले ही ... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — दुनिया
कोटपूतली नगर परिषद के वार्डों की लॉटरी आज जिला मुख्यालय पर निकाली गई। कोटपूतली नगर परिषद के वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद अब स्थानीय निकाय चुनाव की तस्वीर और अधिक स्पष्ट...
कोटपूतली नगर परिषद के वार्डों की लॉटरी आज जिला मुख्यालय पर निकाली गई। कोटपूतली नगर परिषद के वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद अब स्थानीय निकाय चुनाव की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो गई है। . जिले में कोटपूतली और बहरोड़ दो नगर परिषदें हैं। इनके अतिरिक्त बानसूर, बड़ौद, माढण, नारायणपुर, नीमराना, पावटा-प्रागपुरा और विराटनगर नगरपालिकाएं शामिल हैं। कोटपूतली नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। इनमें से 7 वार्ड अनुसूचित जाति (SC), 4 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) और 12 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 37 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। अध्यक्ष पदों पर आरक्षण पहले ही तय अध्यक्ष पदों के आरक्षण की बात करें तो कोटपूतली और बहरोड़ नगर परिषदों में अध्यक्ष पद अनारक्षित ओपन के लिए रखा गया है। नगरपालिकाओं में बानसूर और माढण में भी अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं, बड़ौद, नारायणपुर और पावटा-प्रागपुरा नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नीमराना और विराटनगर में अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला के लिए आरक्षित है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/kotpootlee-ngr-prishd-vardon-kee-aarkshn-l-tree-niklee