कोटपूतली-बहरोड़: पड़ोसी से विवाद के बाद पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 2 घंटे की समझाइश के बाद नीचे उतारा
AI Sync — — खेल
जिले के पावटा क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पड़ोसी से चल रहे विवाद से परेशान एक युवक जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना...
जिले के पावटा क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पड़ोसी से चल रहे विवाद से परेशान एक युवक जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करीब दो घंटे तक पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने युवक से बातचीत कर उसे समझाया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। मामला पावटा स्थित नवोदय विद्यालय के पास का है। पावटा निवासी नरेश आर्य का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। नरेश का आरोप है कि इस विवाद के कारण वह काफी परेशान था। उसने इस संबंध में प्रागपुरा थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी। बताया जा रहा है कि शिकायत के बावजूद विवाद का समाधान नहीं होने से परेशान होकर नरेश शनिवार को नवोदय विद्यालय के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे टंकी पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें: अलवर में दर्दनाक हादसा: पीने का पानी लाने घर जा रहे थे भाई-बहन, सिंगल फेज लाइन की चपेट में आने से हुई मौत सूचना मिलने पर प्रागपुरा थाना अधिकारी भजना राम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए युवक से बातचीत शुरू की। थाना अधिकारी ने टंकी पर मौजूद नरेश की बात सुनी और उसे समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक पुलिस अधिकारियों और मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने युवक से बातचीत की। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी ओर से दी गई शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पड़ोसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया। पुलिस के लगातार समझाने और कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद नरेश आर्य पानी की टंकी से सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की समझाइश और सूझबूझ की सराहना की, जिसके चलते युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/kotpootlee-bhrod-pd-osee-se-vivad-ke-bad-panee-kee-tnkee-pr