कोटा में पुलिया के पास मिली महिला की लाश: मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमॉर्टम, शराब पीने की आदी थी - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
कोटा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा इलाके में पुलिया के पास शुक्रवार सुबह महिला सुनीता सिंह की लाश मिली। सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस...
कोटा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा इलाके में पुलिया के पास शुक्रवार सुबह महिला सुनीता सिंह की लाश मिली। सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुनीता सिंह को एमबीएस अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों . बोरखेड़ा थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया- सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। महिला को अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया- महिला शराब पीने की आदी थी। ऑटो चलता है महिला का पति पुलिस के अनुसार- सुनीता के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसआई ने बताया कि महिला का पति ऑटो चलाता है। महिला के पिता मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे, तब वह 11 अगस्त को मिलने गई थी। इसके बाद से घर नहीं आई। पहले भी कई बार वह घर से निकल चुकी थी। फिलहाल पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच कर रही है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/kota-men-puliya-ke-pas-milee-mhila-kee-lash-medikl-bord-se