कोटा में मोबाइल गिरवी नहीं रखा तो चाकू मारा: बिल मांगने पर विवाद हुआ, 6-7 युवकों ने हमला किया - Dainik Bhaskar

कोटा में मोबाइल गिरवी नहीं रखा तो चाकू मारा: बिल मांगने पर विवाद हुआ, 6-7 युवकों ने हमला किया - Dainik Bhaskar

AI Sync — अपराध

Hindi News Local Rajasthan Kota Kota Youth Stabbed Over Mobile Bill Dispute | Crime News मोबाइल गिरवी रखने से मना करने पर युवक को मारा: नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

Hindi News Local Rajasthan Kota Kota Youth Stabbed Over Mobile Bill Dispute | Crime News मोबाइल गिरवी रखने से मना करने पर युवक को मारा: नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकू से किया हमला कोटा 29 मिनट पहले कॉपी लिंक कोटा में मोबाइल गिरवी नहीं रखने पर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। नकाबपोश 6 से 7 बदमाशों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद और चाकू से हमला कर दिया। घायल को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मामला अनन्तपुरा थाने का है। महावीर नगर थाने के ASI साबिर ने बताया कि रविवार देर रात कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिली थी। हॉस्पिटल जाकर घायल का बयान लिया है। मामला अनन्तपुरा में बॉम्बे योजना उड़िया बस्ती की है। जांच चल रही है। घायल युवक का नाम शुभम है। घायल युवक को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मोबाइल गिरवी रखने से मना करने पर किया हमला युवक के साले लवली ने बताया कि उसके जीजी शुभम शराब बेचने का काम करते है। रविवार रात 9 बजे के करीब वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ बॉम्बे योजना उड़िया बस्ती में बैठा था। उस समय मुंह पर कपड़ा बांधे 6 से 7 युवक आए, जिसमें उड़िया बस्ती का शिवा बागड़ भी था। उसने आते ही मेरे जीजा पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वे भागे तो बदमाश डंडे और चाकू लेकर पीछे भागने लगे। बदमाशों ने सिर, पेट और पैर पर जमकर वार किया। हमलावर शिवा एक दिन पहले मोबाइल गिरवी रखकर उधार पैसे लेने आया था। तब जीजा ने मोबाइल का बिल लाने को कहा था। इस पर शिवा ने कहा था शराब बेचने का काम करता है। 3 हजार रुपए उधार नहीं दे सकता है। उधार नहीं देने पर शिवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुभम पर हमला कर दिया। . खबरें और भी हैं... कोटा में अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश: पारा गिरा, बादल छाए; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम 0:23 कॉपी लिंक शेयर कोटा मंडल की 4 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी: 4 मेमू ट्रेनों का संचालन भी सीमित, कोटा-बीना मेमू महादेवखेड़ी तक ही; जानें नया शेड्यूल 0:22 कॉपी लिंक शेयर कोटा निगम के वार्डों की लॉटरी आज: 100 में से 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, दोपहर तीन बजे से निकलेगी लॉटरी 0:16 कॉपी लिंक शेयर इंद्रा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई हल: टूटा नाला, सड़क पर जलभराव, कचरा जमा होने, बिजली लाइन से जुड़ी परेशानी आई सामनें 1:13 कॉपी लिंक शेयर Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/kota-men-mobail-girvee-nheen-rkha-to-chakoo-mara-bil-mangne