कोटा में एक सप्ताह तक तेज धूप निकलने की संभावना: दिन का पारा 36 डिग्री के पार, उमस ने किया परेशान - Dainik Bhaskar
AI Sync — — शिक्षा
Hindi News Local Rajasthan Kota Kota Weather Update | Temperature Rise, Heat And Humidity Returns कोटा 1 घंटे पहले कॉपी लिंक मानसून की विदाई के बाद अब गर्मी बढ़ गई है। कोटा में...
Hindi News Local Rajasthan Kota Kota Weather Update | Temperature Rise, Heat And Humidity Returns कोटा 1 घंटे पहले कॉपी लिंक मानसून की विदाई के बाद अब गर्मी बढ़ गई है। कोटा में दिन का पारा 36 डिग्री के पार हो गया हैं। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। इससे पहले रविवार को आसमान साफ रहा, दिन भर धूप रही। अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री से बढ़कर 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री से बढ़कर 24.6 डिग्री तक आ गया। जाने- बांधों की स्थिति गांधी सागर - मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फीट है। 5 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1302.45 फीट भरा है। राणा प्रताप सागर - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फीट है। 5 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1142.98 फीट भरा है। जवाहर सागर बांध - बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फीट है। 5अक्टूबर सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 973.3 फीट भरा है। कोटा बैराज - कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। 5अक्टूबर सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.20 फीट भरा है। . खबरें और भी हैं... बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को चंबल-रिवर फ्रंट AI का कमाल लगा: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स से पूछा- क्या सच में इतना सुंदर है?; कोटा को अपनी ट्रेवल लिस्ट में किया शामिल 0:28 कोटा कॉपी लिंक शेयर मथुरा-भूतेश्वर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 3 ट्रेनें प्रभावित: 2 दिन पैसेंजर रद्द ,निजामुद्दीन-इंदौर ट्रेन का रूट बदला; कोलकाता-प्रतापनगर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल 0:22 कोटा कॉपी लिंक शेयर कोटा के 20 से ज्यादा इलाकों में 4 घंटे बिजली-बंद: लाइनों के मेंटेनेंस के चलते पावर सप्लाई कट रहेगी, जानें नया शेडयूल कोटा कॉपी लिंक शेयर श्रीराम सर्किल में 3 महीने से जमा कचरा हटवाया: सड़क और यातायात से जुड़ी समस्याएं शामिल, लोगों को समाधान का इंतजार 1:17 कोटा कॉपी लिंक शेयर ऐप खोलें Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/kota-men-ek-sptah-tk-tej-dhoop-niklne-kee-snbhavna-din-ka