किक्रेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

किक्रेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

मनोज पारीक — राजस्थान

तहसील के ग्राम पंचायत हामूसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुय

तहसील के ग्राम पंचायत हामूसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुये कहा की खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विधायक ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजकों सहित समस्त ग्रामीणों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता शुभारम्भ बानगी के अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा , मनफूल टांडी, राजेंद्र सिवाल, राजेश फोगाट, मेनू दिन खान, चांद खान, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, खेल प्रेमी, ग्रामीणजन एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित थे। फोटो - 01 रतनगढ़ - किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक गोदारा व अन्य अतिथिगण।

https://jgnews.live/article/kikret-prtiyogita-ka-kiya-shubharnbh