‌खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : सीबीईओ व्यास

‌खेलों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास : सीबीईओ व्यास

मनोज पारीक — — राजस्थान

रतनगढ़ (मनोज पारीक) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लोहा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास के मुख्य आतिथ्य में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व्यास ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।...

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लोहा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास के मुख्य आतिथ्य में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व्यास ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजकीय विद्यालयों में शिक्षण के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों और खेलों को भी निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। शतरंज खेल प्रभारी रामचंद्र डूडी एवं शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का परिचय देते हुए बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय, ब्लॉक एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। शतरंज की 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में डिंपल माली ने राज्य स्तर पर 13वीं रैंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में पायल सैनी,भावना कड़वासरा एवं भावना 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में प्रणिका, मोनिका झाझड़ा तथा 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में डिम्पल माली और जीविका झाझड़ा आदि खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में जिले का प्रतिनिधित्व कर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। हैंडबॉल के 14 वर्षीय छात्र वर्ग में सहदेव, मयंक कड़वासरा एवं सुरेश तथा 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में जीविका एवं निर्मला ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य अयूब खान ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।समारोह में निवर्तमान सरपंच भंवरलाल पूनिया, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राजेश रूलाणिया, हरिराम बुडानिया, एडवोकेट दिग्विजय सिंह राठौड़, भंवरलाल ढाका एवं राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य अमित कुमार, पवन कुमार स्वामी, कृष्णा शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाबुलाल मुन्दलिया एवं रितु रानी ने संयुक्त रूप से किया।

https://jgnews.live/article/khelon-se-bchchon-ka-hota-hai-srvangeen-vikas-seebeeeeo-vyas