खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा:सदन में बोलना मेरा अधिकार; रिजिजू ने कहा- नए सांसदों को भी मौका दें; शाह संसद पहुंचे


                 खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा:सदन में बोलना मेरा अधिकार; रिजिजू ने कहा- नए सांसदों को भी मौका दें; शाह संसद पहुंचे

AI Sync — अपराध

Hindi News National Parliament LIVE Update; Amit Shah FCRA Bill Rahul Gandhi BJP Congress Paper Leak | Monsoon Session 2026 खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा: सदन में...

Hindi News National Parliament LIVE Update; Amit Shah FCRA Bill Rahul Gandhi BJP Congress Paper Leak | Monsoon Session 2026 खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा: सदन में बोलना मेरा अधिकार; रिजिजू ने कहा- नए सांसदों को भी मौका दें; शाह संसद पहुंचे नई दिल्ली 59 मिनट पहले कॉपी लिंक गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर संसद पहुंचे। उस वक्त बारिश हो रही तो वह खुद छाता पकड़कर अंदर गए। संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हुई। खड़गे ने कहा- क्या अब मुझे किरेन रिजिजू से सीखना पड़ेगा। वे चेयरमैन के चेंबर में जाकर बोलते हैं कि रोज मैं ही यहां आकर बोलता हूं। अगर मैं नियम नहीं पढ़ूंगा तो क्या उनकी दी हुई चीजें पढ़ूं? खड़गे ने कहा- क्या बोलना है, कब बोलना है और कैसे बोलना है, यह तय करना मेरा अधिकार है। सत्ता पक्ष हमारे सांसदों का अपमान कर रहा है। मैं सिर्फ अमित शाह के संसद में आकर जवाब देने की मांग कर रहा हूं। इस सदन में जेटली जी ने खुद कहा था कि रुकावट लोकतंत्र का हिस्सा है। इस पर रिजिजू ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष विपक्ष के नए सदस्यों को बोलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं। एक ही मुद्दे पर बार-बार बोलकर समय बर्बाद कर रहे हैं। पवन खेड़ा कांग्रेस के नए सांसद है। संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर मैं सदन में उन्हें सम्मानित करना चाहता हूं। लेकिन दिक्कत यह है खेड़ा को अब तक वेलकम स्पीच देने तक का मौका नहीं मिला। लोकसभा कल, राज्यसभा में कार्यवाही जारी सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कुछ ही मिनटों बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। 2 बजे 10 मिनट कार्यवाही चलने के बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में कार्यवाही करीब आधे घंटे चली। हंगामे के कारण करीब 11:25 बजे राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस दौरान रिजिजू और खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे तक स्थगित कर दी गई। 2.15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित की गई। 2.45 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। दोपहर 2 बजे गृह मंत्री अमित शाह भी संसद पहुंचे थे। विपक्ष 20 जुलाई से लगातार सदन में उनकी गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठा रहा था। विपक्ष संसद मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर शाह से जवाब की मांग कर रहा है। संसद सत्र की तस्वीरें… विपक्ष ने संसद परिसर में अमित शाह के खिलाफ पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और 20 जुलाई को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले पर जवाब की मांग की। गृह मंत्री शाह संसद पहुंचे। 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर विपक्ष लगातार उनके जवाब और संसद आने की मांग कर रहा था। भाजपा सांसद रवि किशन मीडिया के सामने चुपचाप खड़े रहे। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। दिल्ली में बारिश के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद परिसर में बातचीत करते नजर आए। संसद की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… . अपडेट्स 09:52 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राज्यसभा में कार्यवाही कल तक स्थगित राज्यसभा में दोपहर 2.45 दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामा के बाद सभापति ने शुक्रवार 11 बजे तक स्थगित कर दिया। 08:45 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक लोकसभा में 2 बजे कार्यवाही शुरू, कल सुबह तक स्थगित लोकसभा में दोपहर 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई। सदन में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कराधन और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से पास हुआ। इसके बाद लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 08:17 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक भाजपा सांसद रेखा शर्मा बोलीं- विपक्ष सदन नहीं चलने देता भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में खड़गे हर दिन एक ही बात दोहराते हैं। 08:16 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक संसद सत्र के बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संसद भवन में शुरू हो गई है। बैठक में सरकार के कई अहम विधायी और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 08:14 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक नीतीश कुमार JDU सांसद संजय झा के साथ संसद से निकले 07:43 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सपा सांसदों का प्रदर्शन 07:23 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक सवालों पर चुप रहे रवि किशन, साथ खड़े लोग बोले- मौन व्रत है संसद परिसर में मीडिया ने भाजपा सांसद रवि किशन से कई सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह पूरे समय कैमरे के सामने चुपचाप खड़े रहे और मुस्कुराते रहे। इस दौरान उनके आसपास मौजूद कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा- बोल नहीं रहे हैं... मौन व्रत है। इससे पहले 4 अप्रैल को रवि किशन ने संसद परिसर में मीडिया के सवालों पर कहा था- आज हमारा मौन व्रत है। पंडित जी ने कहा है कि आज चुप रहिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं 5 अप्रैल को वह फिर मीडिया के सामने आए, लेकिन इस बार मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया और बिना कुछ बोले वहां से चले गए। रवि किशन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अपने बयानों और डांस को लेकर चर्चा में हैं। 07:16 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे तक स्थगित सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बहस और नारेबाजी के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 07:08 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक गृह मंत्री शाह संसद पहुंचे, लोकसभा में बोल सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंच हए हैं। आज लोकसभा में फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन बिल (FCRA Amendment Bill) पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इस बिल पर बहस के दौरान अमित शाह जवाब दे सकते हैं। विपक्ष लगातार सदन में उनकी गैरमौजूदगी का मुद्दा उठा रहा है। FCRA कानून तय करता है कि भारत के कौन-से NGO, ट्रस्ट और सामाजिक या धार्मिक संगठन विदेश से फंड ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसका मकसद विदेशी फंड के गलत इस्तेमाल को रोकना और राष्ट्रीय सुरक्षा व सार्वजनिक हित की रक्षा करना है। 06:40 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, विपक्ष का हंगामा राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से दोबारा शुरू हो गई है। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। 06:05 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक लगातार हंगामे के बीच राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित विपक्ष की तरफ से कई मुद्दों पर नारेबाजी और हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद सभापति ने स्थगन की घोषणा की। 06:00 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक खड़गे की अध्यक्षता में संसद में INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को संसद भवन में INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, गौरव गोगोई, केसी वेणुगोपाल सहित सपा और विपक्षी दलों के अन्य नेता शामिल हुए। 05:51 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। लेकिन तुरंत बाद हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने दोपहर 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी। 05:42 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन 05:40 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जापानी प्रतिनिधिमंडल हिरोशिमा-नागासाकी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने संसद पहुंचा जापान का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को संसद पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमलों में जान गंवाने वालों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 05:11 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की कार्यवाही 3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया। राज्यसभा ने 'माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (अमेंडमेंट) बिल, 2026' पास कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 4 अगस्तः राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई। खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। सरकार को चढ़ावा चोरी मामले पर सदन में जवाब देना चाहिए। ED और CBI कहां हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पूरी खबर पढ़ें… 5 अगस्त: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ 50 मिनट बैठक की। सरकार लोकसभा सीटें 816 करने और 33% महिला आरक्षण लागू करने से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास कराना चाहती है। हालांकि, रिजिजू को कांग्रेस से कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला। रिजिजू एनडीए के सहयोगी दलों से भी मिले। अभी तय नहीं है कि विधेयक मानसून सत्र में ही पेश होगा। पूरी खबर पढ़ें… 05:08 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते की कार्यवाही 27 जुलाई: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। जिसके बाद सरकार और विपक्ष दोनों ही 28 जुलाई को बिल पर चर्चा करने और वोटिंग के लिए तैयार हो गए। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाईः पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 31 जुलाईः विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 05:04 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मानसून सत्र के पहले हफ्ते की कार्यवाही 20 जुलाई: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज करा रही है और गृह मंत्री से जवाब मांगा। पूरी खबर पढ़ें… 21 जुलाई: संसद सत्र शुरू होने से पहले NDA और INDIA गठबंधन की अलग-अलग बैठकें हुईं। विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित रही। पूरी खबर पढ़ें… 22 जुलाई: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च और धरना देने की कोशिश की। संसद में भी लगातार विरोध के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 23 जुलाई: संसद परिसर में NDA और INDIA गठबंधन के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और माहौल गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… 24 जुलाई: राज्यसभा में 'राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' पेश किया गया। इसमें 'वंदे मातरम्' के अपमान या उसके गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रस्ताव रखा गया। पूरी खबर पढ़ें… Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/khd-ge-bole-kya-mujhe-rijijoo-se-seekhna-pd-ega-sdn-men