केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध कांग्रेस जनों ने किया विरोध प्रदर्शन - सौंपा ज्ञापन
मनोज पारी — — राजस्थान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम, बेरोजगारी, बिजली-पानी संकट, नीट पेपर लीक प्रकरण तथा आमजन की विभिन्न समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में विशाल विरोध-प्रदर्शन किया गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम, बेरोजगारी, बिजली-पानी संकट, नीट पेपर लीक प्रकरण तथा आमजन की विभिन्न समस्याओं के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में विशाल विरोध-प्रदर्शन किया गया। हुये विरोध प्रदर्शन के क्रम मे स्थानीय अशोक स्तंभ के पास से विधायक गोदारा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस जन रैली के रूप मे रवाना होकर शहर की ह्रदय स्थली स्वेत घटिका स्तूप होते हुए उपखंड कार्यालय गढ़ परिसर तक विशाल रैली के साथ पहुँचे। विरोध प्रदर्शन रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वही गढ़ परिसर के समक्ष ज्ञापन देने से पूर्व विधायक गोदारा ने रैली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, पानी - बिजली संकट और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है,लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय केवल झूठे प्रचार में व्यस्त है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बाधित रहने एवं लगातार विद्युत कटौती व वोल्टेज की समस्याओं से आमजन पीड़ित है । उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए भर्ती परीक्षाओं एवं नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों युवाओं का भरोसा तोड़ा है।कार्यक्रम को विधानसभा प्रभारी सुनील महला, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, कांग्रेस नेता रमेश इंदौरिया, पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चाकलान, देहात ब्लॉक अध्यक्ष भानीराम मेघवाल, कांग्रेस नेता कल्याण सिंह शेखावत, हेमंत सारस्वत, एवं रामवीर राईका ने भी संबोधित किया। विरोध-प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान वेध्य त्र्यंबक शर्मा, पूर्व उप प्रधान रतनलाल मेघवाल, सुरेंद्र हुड्डा, महावीर सिंह राठौड़, फकीर चंद दानोदिया, सुनील मारोठिया, हेतराम खिलेरी, जसकरण गोड़, देवकी माहीच, पूसाराम औजला, चरण सिंह कोका, कयूम गौरी, भंवर लाल गोदारा, आजम खान, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/kendr-kee-bhajpa-srkar-ke-viruddh-kangres-jnon-ne-kiya