कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन को 'न्याय दिवस' के रूप में मनाया, लगाए 51 पौधे

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन को 'न्याय दिवस' के रूप में मनाया, लगाए 51 पौधे

मनोज पारीक — राजस्थान

(विधायक गोदारा के सानिध्य मे किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ)

रतनगढ़ (मनोज पारीक) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के आह्वान पर देश के सजग प्रहरी और लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन को पूरे प्रदेश में 'न्याय दिवस' के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में रतनगढ़ मे स्थानीय सुजानगढ़ रोड मेगा हाईवे स्थित नटखट बालाजी मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा की उपस्थिति मे कांग्रेस जनो ने सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के पाठ का सस्वर पठन किया व गाँधी के स्वस्थ शतायु जीवन की मंगल कामना बालाजी महाराज से की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामवीर राईका ने बताया की  ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद और प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके सँग सँग इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में 51 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उपस्थिति कांग्रेस जनो  को संबोधित करते हुए विधायक गोदारा ने कहा कि राहुल गांधी देश के लोकतंत्र में एक ऐसी सशक्त और बुलंद आवाज हैं, जो बिना डरे निरंतर संघर्ष और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वे सामाजिक न्याय, समान अवसर और देश के वंचित, पिछड़े व शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अग्रिम मोर्चे पर डटे हुए हैं। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह राईका ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज का यह पावन दिन 'न्याय दिवस' के रूप में मनाकर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी के संघर्षों से प्रेरणा लें, क्योंकि वे आज देश में सामाजिक न्याय के सबसे प्रखर पक्षधर बनकर उभरे हैं। इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद चाकलान, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बागड़वा, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील मारोठिया, निवर्तमान पार्षद मुख्तयार अहमद खान, राजकुमार बुरड़क, संदीप सिंह भोजासर, तैयब कुरैशी, ज्ञान सिंह राईका, माधो सिंह राईका, भेराराम गोदारा, सतीश शर्मा, सचिन हरितवाल, कमलेश प्रजापत, शंकरलाल सैनी, गोड सुनील कुमार और तेजपाल पुनिया सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे व सभी ने एक सुर में राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए देश में सामाजिक समरसता की अलख जगाने का संकल्प लिया।

https://jgnews.live/article/kangresiyon-ne-rahul-gandhee-ke-jnmdin-ko-nyay-divs-ke-roop