कांग्रेस कार्यलय मे जनसुनवाई के दौरान आगामी पंचायतीराज चुनावों पर हुई चर्चा

कांग्रेस कार्यलय मे जनसुनवाई के दौरान आगामी पंचायतीराज चुनावों पर हुई चर्चा

मनोज पारीक — — राजस्थान

शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थित विधायक आवास पर विधायक पूसाराम गोदारा ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, शिक्षा,...

शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय स्थित विधायक आवास पर विधायक पूसाराम गोदारा ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़कों से संबंधित विभिन्न समस्याएं सामने आईं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान विधायक ने आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। विधायक गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को शाम 4:30 बजे विधायक आवास पर पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जिला परिषद सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्य पद के इच्छुक उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। विधायक ने संबंधित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इच्छुक उम्मीदवारों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। इस दौरान अरविंद चाकलान, भानीराम मेघवाल,  पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, सुरेंद्र हुड्डा, चरण सिंह कोका, मनीष जाखड़, हुनता राम मेघवाल, महेंद्र सारण, शक्ति सिंह, विजय प्रकाश, बाबूलाल, किशनाराम, चिमन सिंह राठौड़, घीसाराम मेव, हरलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

https://jgnews.live/article/kangres-karyly-me-jnsunvaee-ke-dauran-aagamee-pnchayteeraj