जयपुर: निकाय चुनाव के बीच ओवैसी पर बरसे महाराष्ट्र के मंत्री, मुस्लिम तुष्टिकरण समेत अन्य बयानों पर घेरा
AI Sync — — खेल
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दलों के नेता लगातार जनसभाएं और दौरे कर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। इसी...
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रचार थमने से पहले राजनीतिक दलों के नेता लगातार जनसभाएं और दौरे कर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने राजस्थान के चुनावी माहौल, असदुद्दीन ओवैसी के बयान, मुस्लिम मतदाताओं, जाट समाज और भाजपा-कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर अपनी राय रखी। मंत्री ने असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने मस्जिद गिराए जाने को लेकर मुसलमानों के बदला लेने की बात कही थी। मंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान समाज में तनाव और दंगा भड़काने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट करने के लिए ओवैसी इस तरह की बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी का बयान लोगों के सामने है और इससे उन्हें राजनीतिक फायदा मिलने के बजाय हिंदूवादी विचारधारा रखने वाले मतदाताओं का वोट भाजपा के पक्ष में और मजबूत हो सकता है। मंत्री ने दावा किया कि ओवैसी की ऐसी बयानबाजी को चुनाव में समर्थन नहीं मिलेगा। बेनीवाल के साथ मंच साझा करने पर बोले मंत्री हनुमान बेनीवाल के ओवैसी के साथ मंच साझा करने और आगामी चुनावों में संभावित गठबंधन को लेकर मंत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय को किसी एक पार्टी या नेता की जागीर नहीं माना जा सकता। उन्होंने दावा किया कि जाट समाज का बड़ा वर्ग भाजपा के साथ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास कायम है। मुस्लिम मतदाताओं को लेकर मंत्री ने कहा कि भाजपा सबकी पार्टी है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में किसी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की मिट्टी और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को भाजपा अपना मानती है। ये भी पढ़ें: आबूरोड चुनाव में गरमाई सियासत: निर्दलीय प्रत्याशी ने BJP पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, चुनाव रद्द कराने की मांग मुस्लिम प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मुस्लिम प्रत्याशियों को कांग्रेस की ओर से कथित तौर पर ‘गद्दार’ कहे जाने के सवाल पर मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उनके मुताबिक यदि भाजपा मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं देती है तो कांग्रेस आरोप लगाती है कि भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती और जब भाजपा टिकट देती है तो उसी प्रत्याशी को गद्दार बताया जाता है। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा रवैया बताया। मंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज अब राजनीतिक रूप से पहले से ज्यादा जागरूक हो रहा है। उनके अनुसार कांग्रेस ने लंबे समय तक मुस्लिम समाज के वोट का इस्तेमाल किया लेकिन उनके हितों के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की योजनाओं में मुसलमानों को अलग नहीं किया गया है। निकाय चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के राजस्थान दौरे को लेकर मंत्री ने कहा कि भाजपा किसी भी चुनाव को छोटा नहीं मानती। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचना भाजपा की विशेषता है। इससे बूथ और स्थानीय स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और ऊर्जा मिलती है। हवामहल में भाजपा की जीत का दावा हवामहल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य के विरोध के सवाल पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कोई बड़ा विरोध नहीं है। उन्होंने विधायक के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्टेडियम, अस्पताल, विद्यालय, मंडी और सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि लाई गई है। उन्होंने दावा किया कि जयपुर की करीब 15-16 सीटों में भाजपा 10-11 सीटों के आसपास जीत हासिल कर सकती है और 3-4 सीटों पर भी पार्टी की स्थिति मजबूत है। पलायन और यूजीसी रोलबैक पर भी बोले पलायन के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि यह भाजपा के एजेंडे में महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि बालमुकुंद आचार्य ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया है और सरकार इस पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय स्तर पर भाजपा के पार्षद चुने जाने के बाद भी पलायन के मुद्दे पर गंभीरता से काम किया जाएगा। वहीं यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज में कथित नाराजगी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच संतुलन बनाने वाली पार्टी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी वर्ग की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और सरकार उनकी चिंताओं पर ध्यान देगी। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/jypur-nikay-chunav-ke-beech-ovaisee-pr-brse-mharashtr-ke