जयपुर में तेज बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा: सलूंबर में 5 घंटे में 5 इंच बरसात, घर-दुकानों में घुसा पानी... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
Hindi News Local Rajasthan Jaipur Rajasthan Monsoon Alert: Heavy Rain In Ajmer Chittorgarh Udaipur | Weather LIVE जयपुर में तेज बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा: सलूंबर में 5 घंटे...
Hindi News Local Rajasthan Jaipur Rajasthan Monsoon Alert: Heavy Rain In Ajmer Chittorgarh Udaipur | Weather LIVE जयपुर में तेज बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा: सलूंबर में 5 घंटे में 5 इंच बरसात, घर-दुकानों में घुसा पानी; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल बंद जयपुर 6 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान में बुधवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, सलूंबर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सलूंबर के सेमारी में 5 घंटे में 5 इंच और उदयपुर के झाड़ोल में 5 घंटे में सवा चार इंच बारिश हुई। लगातार बरसात के कारण चित्तौड़गढ़ का देवलिया बांध छलक गया है। वहीं, रावतभाटा के खोखी बांध की दीवार टूटने से 300 बीघा फसल खराब हो गई है। सलूंबर में कलेक्टर आवास के बाहर पानी भर गया। बांसवाड़ा में सड़क पर नदी की तरह पानी बहने लगा। सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में दुकानों में पानी घुस गया। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल के एक हिस्से में 1 फीट तक पानी भरने से इसको बुधवार दोपहर 1 बजे बंद कर दिया। इसके बाद मुंबई की तरफ से टनल की और आने वाले ट्रैफिक को कोटा-झालावाड़ NH-52 पर डायवर्ट किया है। इसके बाद दरा की नाल पर दोनों ओर 4-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 14 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बहुत कम बारिश की संभावना है। जयपुर में बुधवार दोपहर बारिश के बाद भरे पानी में गाड़ियां बंद हो गई। जाम लग गया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल के एक हिस्से में 1 फीट तक पानी भरने से इसको बुधवार दोपहर 1 बजे बंद कर दिया। सलूबंर के सेमारी में बुधवार को तेज बारिश के बाद घर-दुकानों में पानी घुस गया। चित्तौड़गढ़ के खोखी बांध की दीवार मंगलवार देर रात टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है। मानसून के बड़े अपडेट्स डैम ओवरफ्लो, शहर की सड़कें डूबीं: पूरे राजस्थान में तेज बारिश के अलर्ट के बीच वागड़ क्षेत्र के जिलों में झमाझम बरसात हुई। बांसवाड़ा, डूंगरपुर में शहर की सड़कें डूब गई हैं। कई कॉलोनियों में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए हैं। उदयपुर के सलूंबर में भी सुबह तेज बरसात हुई। इधर चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में खोखी बांध की सुरक्षा दीवार टूटने से 300 बीघा में फसल खराब हो गई। वहीं, जिले का देवलिया बांध मंगलवार रात ओवरफ्लो हो गया। बारिश कम होगी, एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 12, 13 अगस्त को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन 14 अगस्त से मानसून कमजोर फेज में आ जाएगा। इस दौरान जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है। राजस्थान में मौसम की PHOTOS जयपुर में बुधवार दोपहर तेज बारिश हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। उदयपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते उदयसागर बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है। बांध का जलस्तर 21 फीट दर्ज किया गया है, जबकि इसका पूर्ण भराव स्तर 24 फीट है। इसके बाद दो गेट एक-एक फीट तक खोले गए हैं। सलूंबर में सरणी नदी पूरे वेग के साथ बह रही है। बस स्टैंड से ग्लोबल स्कूल जाने वाली सड़क की पुलिया बंद हो गई है। बांसवाड़ा में बुधवार सुबह हुई तेज बरसात के कारण शहर के आजाद चौक में नदी की तरह पानी बहता नजर आया। चित्तौड़गढ़ के बेगूं में 50 फीट ऊंचाई से गिरने वाला झरिया महादेव का झरना भी पूरे वेग से बह रहा है। डूंगरपुर के आसपुर में बुधवार सुबह बारिश हुई। इस कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। चित्तौड़गढ़ के बेगूं में मंगलवार शाम साढ़े 6 से रात 10 बजे तेज बारिश हुई। बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी में पानी का तेज बहाव आया। देवलिया बांध ओवरफ्लो हो गया है। नागौर के मेड़ता में मंगलवार देर शाम करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर के सबसे बड़े पार्क में करीब दो फीट तक पानी भर गया। दुकानों-घरों में भी पानी घुस गया। मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… . लाइव अपडेट्स 32 मिनट पहले कॉपी लिंक सीकर में शाम को हुई तेज बारिश सीकर में शाम को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद नए ओवरब्रिज के नीचे ट्रैफिक पुलिस थाने के सामने पानी भर गया। पानी के बीच से वाहन गुजरते रहे। 01:23 PM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जयपुर में जलमहल के सामने बहने लगा झरना जयपुर में तेज बारिश के बाद जलमहल के सामने प्रभात जी के खोले का झरना बहने लग गया। वहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 12:51 PM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक भीलवाड़ा में रेलवे अंडरपास में पानी भरा भीलवाड़ा में बुधवार दोपहर तेज बारिश हुई, जिससे शहर में जलभराव के हालात हो गए। काशीपुरी के चित्तौड़ रोड पर बने रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर गया। 11:57 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जयपुर में बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भरा जयपुर शहर में बुधवार दोपहर बाद बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। जेएलएन मार्ग सहित निचले क्षेत्रों में पानी भरने से दोपहिया बंद हो गए। इसके अलावा जिले में फागी, आमेर, चाकसू, चौमूं, जालसू, जमवारामगढ़ समेत कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक पानी बरसा। 11:52 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उदयसागर बांध के खोले गए 2 गेट उदयपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते उदयसागर बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है। बांध का जलस्तर 21 फीट दर्ज किया गया है, जबकि इसका पूर्ण भराव स्तर 24 फीट है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बुधवार को बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता नितेश नायक ने बताया कि उदयसागर बांध के दो गेट एक-एक फीट तक खोले गए हैं। 10:20 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जयपुर में तेज बारिश जयपुर में बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। कई जगह पानी भरने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। 10:15 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उदयपुर जिले की काड़ा नदी में पानी आया उदयपुर जिले में ओगणा के काड़ा में लगातार बारिश के बाद काड़ा नदी में पानी की आवक शुरू हो गई है। यह पानी आगे जाकर वाकल नदी में मिलता है। वहां से पानी साबरमती नदी में शामिल होता है। 10:05 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक सलूंबर के सेमारी में मकानों-दुकानों में पानी घुसा सलूंबर के सेमारी में सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पांच घंटे में करीब पांच इंच बरसात हुई है। सेमारी कस्बे के बाजार में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। 09:39 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उदयपुर के झाड़ोल में 5 घंटे में सवा चार इंच बारिश उदयपुर के झाड़ोल में बुधवार को 5 घंटे में सवा चार इंच बारिश हुई। बारिश से उंडासिया और मानसी नदी में भी पानी की आवक शुरू हो गई। जलदाय विभाग के एईन कमल पुरोहित ने बताया- झाड़ोल उपखंड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सवा चार इंच बारिश हुई। वहीं ओगणा में ढाई इंच बारिश हुई। 09:20 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मुकंदरा टनल में 1 फीट पानी भरा, बंद किया कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बनी मुकंदरा टनल में पानी भर जाने के कारण इसे बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बंद कर दिया गया। टनल में करीब 1 फीट पानी भरा हुआ है। इस कारण मुंबई की तरफ से टनल की और आने वाले ट्रैफिक को कोटा-झालावाड़ NH-52 पर डायवर्ट किया है। इससे दरा की नाल पर दोपहर ढाई बजे दोनों तरफ करीब 4-4 किलोमीटर का जाम लग गया। 08:54 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में दुकानों में घुसा पानी सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश हुई। दोपहर करीब 12:30 बजे बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। हालात ये रहे कि सब्जी मंडी मार्ग की करीब 20 से अधिक दुकानों में पानी भर गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन चौराहा और घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। 08:52 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उदयसागर बांध के कभी भी खुल सकते हैं गेट उदयपुर शहर के पास स्थित उदयसागर बांध का जलस्तर 21 फीट पार हो गया है। इसकी पूर्ण भराव क्षमता 24 फीट है। उदयसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश होने से पानी की आवक हो रही है। जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता नितेश नायक ने बताया- बुधवार दोपहर बाद कभी भी बांध के गेट खोले जा सकते हैं। जल संसाधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बांध के डाउन स्ट्रीम में बहने वाली बेडच नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधियां नहीं करने, बहते हुए पानी में रपट पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की है। 08:16 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उदयपुर में सुबह से बारिश उदयपुर में आज सुबह से बारिश हो रही है। सुबह से रिमझिम बारिश हुई। दोपहर एक बजे बाद बारिश तेज हो गई। जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार- बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर ढाई इंच दर्ज की गई। वल्लभनगर में 2, जयसमंद, सलूंबर, डाया और देवास में करीब एक-एक इंच बारिश हुई। 07:16 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक नदी में उफान से रास्ता बंद, बाजारों में पानी भरा सलूंबर में सरणी नदी पूरे वेग के साथ बह रही है। बस स्टैंड से ग्लोबल स्कूल जाने वाली सड़क की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। शहर के बाजारों में भी पानी भर गया है। 06:15 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक एक इंच से ज्यादा बरसात, गर्मी-उमस कम सलूंबर में बुधवार सुबह एक घंटे तक तेज बारिश हुई। मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक लसाड़िया में सर्वाधिक 54 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा, सलूंबर में 32, सेमारी में 16, सराड़ा में 17 और झल्लारा में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से गर्मी-उमस कम हुई है। 05:41 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक बांध टूटने से खेत डूबे, ग्रामीण बोले- पहले भी शिकायत की थी मध्यप्रदेश में हुई तेज बारिश के बाद चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में खोखी नदी में तेज उफान आ गया। जिसके बाद देवपुरा पंचायत क्षेत्र में स्थित खोखी बांध के 7 में से 2 ब्लॉक पूरी तरह टूट गए। बांध से निकले पानी से इलाके की 300 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीण प्रहलाद ने बताया- बांध रात के समय टूटा है, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि बांध लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में था। इसकी मरम्मत को लेकर पिछले कई वर्षों से संबंधित विभाग को शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई। 05:32 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी भरा कोटा के चेचट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की टनल में पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार जाम मुंबई से दिल्ली की ओर आने वाले हिस्से में लगा है। 05:22 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक बांसवाड़ा शहर में सड़कें बनीं दरियां बांसवाड़ा जिले में तेज मूसलाधार बारिश का दौर जारी। बुधवार सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के बाजारों की सड़कें डूब गईं। जगह-जगह जाम लग गया। पुराने शहर में घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हो रही है। 05:05 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक चित्तौड़गढ़ में बांध छलका चित्तौड़गढ़ के बेगूं में मंगलवार शाम साढ़े 6 से रात 10 बजे तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में क्षेत्र में 140 एमएम (5.5 इंच) पानी बरसा। बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी में पानी का तेज बहाव आया। देवलिया बांध ओवरफ्लो हो गया, जिससे पांच इंच की चादर चलने लगी। 03:54 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक डूंगरपुर में एक घंटे तक हुई बारिश डूंगरपुर के आसपुर में बुधवार सुबह बारिश हुई। कतिसौर, पूंजपुर और बड़ौदा जैसे आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से एक घंटे बारिश हुई। उदयपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण सोम कमला आंबा बांध में भी जलस्तर बढ़ा है। सोम कमला आंबा बांध पर 18 और आसपुर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोम कमला आंबा बांध में अब तक 231.50 मीटर के मुकाबले 210.95 मीटर पानी की आवक हुई है। 03:49 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मेड़ता में 33 MM पानी बरसा, पार्क लबालब नागौर के मेड़ता में मंगलवार रात तेज बारिश हुई। दो घंटे में 33 एमएम पानी बरसा। रात 7 से 9 बजे के बीच हुई तेज बारिश के बाद कचहरी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर पानी दरिया की तरह बहने लगा। शहर के सबसे बड़े पब्लिक पार्क में पानी भर गया। क्षेत्र की 30 से ज्यादा दुकानों में भी पानी घुस गया। रेण बाइपास पर 11 केवी रेण ग्रामीण फीडर का पोल टूट गया, जिससे क्षेत्र की कबीर नगर सहित कई कॉलोनियों में देर रात तक बिजली गुल रही। 03:39 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक कैचमेंट एरिया में बारिश, 24 घंटे में बीसलपुर पहुंचेगा त्रिवेणी का पानी चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई बारिश के बाद बीगोद में त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर पर बह रही है। करीब 24 घंटे में ये पानी बीसलपुर पहुंचेगा। बीसलपुर का जलस्तर अभी 313.57 आरएल मीटर है। 24 जुलाई को जलस्तर 313.62 आरएल मीटर था। बांध की कुल भराव क्षमता 25.320 टीएमसी है। बांध अभी 65.42 प्रतिशत भरा हुआ है। बांध के कैचमेंट एरिया में बीते 24 घंटे में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 01:51 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राजस्थान में क्यों है भारी बारिश की आशंका? मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है। 01:06 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक तापमान 40 डिग्री से नीचे 01:05 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक कल कितना रहा आपके शहर में टेम्प्रेचर 01:04 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक आगे कैसा रहेगा मौसम 01:02 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जयपुर जिले में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा जयपुर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। घने काले बादल छाए और तेज हवा चलने के साथ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान जयपुर शहर में सड़कों पर पानी भर गया। बारिश और हवा चलने से शहर में लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। जयपुर के सांगानेर एरिया में 16.2MM, आमेर में 37, चौंमू में 30, जमवारामगढ़ में 35, तूंगा में 22 और जालसू में 18MM बरसात दर्ज हुई। जयपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में मंगलवार दिन में बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों और बाजारों में पानी भर गया। 01:00 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक अलवर में घने बादल छाए, कोटा में रिमझिम बारिश कोटा: कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई। अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर नोनेरा बांध से पानी की निकासी लगातार की जा रही है। दोपहर तीन बजे से करीब बांध 22 गेट 64 मीटर खोलकर 2.88 लाख क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। कोटा में दिनभर घने बादल छाए रहे। कुछ इलाकों मे रिमझिम बरसात हुई। अलवर: मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम खुला, लेकिन बादलों की मौजूदगी से गर्मी का असर कम रहा। इस दौरान हवा नहीं चलने से उमस महसूस हुई। शाम होते-होते फिर से घने बादल छा गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई। अलवर में मंगलवार को आसमान में घने बादल छाए रहे। 12:58 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उदयपुर में मौसम सुहावना, सीकर में गर्मी-उमस उदयपुर: शहर में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के मोहता पार्क, पहाड़ी बस स्टैंड, चेतक सर्कल, एमबी अस्पताल रोड सहित कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। करीब 15 मिनट बाद बारिश रुक गई। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में भी लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश हुई। उदयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में मंगलवार शाम मौमस अच्छा होने पर सहेलियों की बाड़ी पहुंचे टूरिस्ट। सीकर: बारिश नहीं होने से दिनभर लोग उमस से परेशान नजर आए। सीकर में इस बार मानसून की औसत बारिश हुई है। फिलहाल 12 और 13 अगस्त को सीकर जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और इससे पहले सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। 12:56 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जोधपुर में मौसम साफ, अजमेर में हल्की बारिश जोधपुर: मंगलवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। जोधपुर में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। अजमेर: मंगलवार दोपहर में अचानक घने बादल छा गए। आसमान में अंधेरा हो गया। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। बारिश के साथ ठंडी हवा चलती रही। अजमेर का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर में मंगलवार दोपहर हुई बारिश से गर्मी-उमस से राहत मिली। खबरें और भी हैं... भास्कर एक्सक्लूसिव पैसे नहीं थे तो स्टूडेंट्स ने मार्कशीट-ब्लैंक चेक गिरवी रखे: NEET का लीक पेपर रातभर पढ़ते रहे; दो भाइयों ने10-12 लाख में बेचा, पार्ट–2 1:05 कॉपी लिंक शेयर 123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; DGP ने दिए तुरंत जॉइन करने के आदेश 0:24 कॉपी लिंक शेयर भाजपा सांसद हरभजन के वीडियो पर छिड़ी बहस: पंजाब पुलिस ने श्रीगंगानगर का बताया, SP ने किया खंडन; जॉम्बी ड्रग के नशे में खड़े थे युवक 0:32 कॉपी लिंक शेयर कार-ट्रक भिड़े, बिजनेसमैन चाचा-भतीजे और बेटे की मौत: जयपुर में जैन मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे; गाड़ी के परखच्चे उड़े 0:26 कॉपी लिंक शेयर Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/jypur-men-tej-barish-nichle-ilakon-men-panee-bhra-sloonbr