जलदाय विभाग की लापरवाही से कस्बे मे गहराया पेयजल संकट
मनोज पारीक — — राजस्थान
जलदाय विभाग की लापरवाही से कस्बे मे गहराया पेयजल संकट ...
रतनगढ़ (मनोज पारीक) शहर के रिणी कुआं बस्ती में गत एक पख़वाड़े से अधिक समय से पेयजल की भारी किल्ल्त बनी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सैकड़ो घरो के इस वार्ड मे विभाग के द्वारा प्रातः 7:30 बजे होने दी जाने वाली पेयजल सप्लाई मात्र 15 से 20 मिनट के लिए दी जा रही है और वो भी डाऊन प्रेशर से जिसके चलते अंतिम छोर तक की गलियों के दर्जनों मकानों मे पानी की एक बूंद भी नही पहुँचती। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि कनिष्ठ अभियंता व सप्लाई कर्मचारी आमजन की शिकायत भी नहीं सुनते न ही समय पर फोन उठाते है। संविधा कर्मचारी एक ही रटा रटाया जवाब देते हैं कि ट्यूबवेल खराब है और बिजली काट दी गई है।अधिकारियों को जल समस्या का पता होने के बाद भी उनकी लापरवाही से समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी की सही और समय पर आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोग भारी आक्रोश में है।
https://jgnews.live/article/jlday-vibhag-kee-laprvahee-se-ksbe-me-ghraya-peyjl-snkt