जिला अस्पताल को मिलीं दो व्हीलचेयर

 जिला अस्पताल को मिलीं दो व्हीलचेयर

मनोज पारीक — — राजस्थान

राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लूडो ग्रुप की ओर से दो व्हीलचेयर भेंट कीं। नर्सिंग ऑफिसर गौरीशंकर....

राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लूडो ग्रुप की ओर से दो व्हीलचेयर भेंट कीं। नर्सिंग ऑफिसर गौरीशंकर सैनी की प्रेरणा पर श्रवण कुमार प्रजापति ने लुडो ग्रुप द्वारा उक्त सेवा कार्य को करवाया। पीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार एवं डॉ. सुखवीर कस्वां के सानिध्य में व्हीलचेयर अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द की गईं।इस पहल से अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद एवं चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए लूडो ग्रुप एवं समाजसेवी श्रवण कुमार प्रजापति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रुप के सदस्य नरेंद्र चौधरी, मुकेश नौहाल, लखन प्रजापत, तेजपाल जांगिड़, कौशल सैनी, छोटूराम सैनी, सुनील कंवल, समीर पठान, जाबू खां, शेरू खां, मनीष सैनी एवं प्रदीप भोभारिया आदि उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/jila-asptal-ko-mileen-do-vheelcheyr