झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र और सरकार के बीच आज बातचीत:11 लोगों की टीम में 2 पत्रकार और 1 वकील; परीक्षा कराने वाली कंपनी का अकाउंटेंट गिरफ्तार
AI Sync — — अपराध
Hindi News National Jharkhand Student Protest Photos Update; PSC Exam Scam CBI ED | Hemant Soren रांची 1 घंटे पहले कॉपी लिंक झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी...
Hindi News National Jharkhand Student Protest Photos Update; PSC Exam Scam CBI ED | Hemant Soren रांची 1 घंटे पहले कॉपी लिंक झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का विरोध कर रहे छात्रों को सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव दिया है। छात्र इसके लिए तैयार हो गए। सरकार से बातचीत के लिए आज 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा। इसमें 8 छात्र, 2 पत्रकार और 1 वकील होंगे। बातचीत के दौरान सिर्फ छात्र प्रतिनिधि ही अपनी बात रखेंगे। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि बुधवार को सरकार का प्रस्ताव लेकर आए SDO ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे हैं। इसके बाद बैठक की तारीख और समय तय होगा। छात्रों ने एक शर्त भी रखी कि कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बात करें। CM हेमंत सोरेन ने बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। देवेंद्र नाथ महतो समेत 6 छात्र अनशन पर हैं। वे मामले में CBI-ED जांच की मांग कर रहे हैं। बुधवार रात CID ने रांची और लखनऊ में छापेमारी कर परीक्षा संचालन करने वाली आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के अकाउंटेंट रक्षक सिंह समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक 19 लोग पकड़े जा चुके हैं। प्रदर्शन से जुड़ी 3 तस्वीरें… प्रदर्शनकारी छात्र 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं। यहां पर रोजाना छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने बुधवार को वीडियो कॉल पर सोनम वांगचुक से बातचीत की। अनशन पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर गया, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें स्लाइन चढ़ाई। खड़गे ने कहा- कांग्रेस छात्रों के साथ है झारखंड में छात्र प्रोटेस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकिर्जुन ने पहली पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ है। झारखंड, पंजाब, दिल्ली या कहीं भी हो, राहुल गांधी जी और पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि चाहे हमारा अलाइंस पार्टनर हो या हमारा विपक्ष हो हम उनसे पूछेंगे कि गलती कहां और क्यों हुई। हम सभी को पत्र लिख रहे हैं। छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी। रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी। छात्र आंदोलन से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स मुख्यमंत्री की वार्ता का संदेश लेकर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने छात्रों को सीएम का संदेश दिया। सीएम ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किया गया है। सीएम ने बुधवार दोपहर अपने आवास पर इन मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें छात्रों से बातचीत पर चर्चा हुई। इसके बाद छात्र नेताओं को बातचीत का बुलावा भेजा गया। लेकिन वार्ता पर सहमति नहीं बन सकी। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। सोनम वांगचुक ने देवेंद्र से वीडियो कॉल पर बात की। उनकी अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने पानी पिया, लेकिन कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा। ------------------ ये खभर भी पढ़ें… रांची में जंतर-मंतर जैसा धरना, 7 प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर:एक ने पानी तक छोड़ा था, वांगचुक की अपील पर पिया; 7 अगस्त को विधानसभा घेरेंगे झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर जैसा आंदोलन चल रहा है। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... LIVE दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम, वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह: बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी; ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार 1:19 कॉपी लिंक शेयर हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी: सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा कॉपी लिंक शेयर खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा: सदन में बोलना मेरा अधिकार; रिजिजू ने कहा- नए सांसदों को भी मौका दें; शाह संसद पहुंचे 1:32 कॉपी लिंक शेयर खबर हटके- गर्मी से बचने के लिए कुत्ते का सूप: ₹4 करोड़ के घर पर आया ₹22 करोड़ का टैक्स; उत्तराखंड में बकरा दे रहा दूध 1:47 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/jharkhnd-men-prdrshnkaree-chhatr-aur-srkar-ke-beech-aaj