जापानी चिप निर्माण सामग्री पर आयात 'शुल्क' लगायेगा चीन - nhk.or.jp
AI Sync — — दुनिया
जापानी चिप निर्माण सामग्री पर आयात 'शुल्क' लगायेगा चीन चीन सरकार का कहना है कि वह जापान से आयात होने वाले उस रसायन पर शुल्क लगायेगी, जिसका उपयोग सेमीकंडक्टर बनाने में किया जाता...
जापानी चिप निर्माण सामग्री पर आयात 'शुल्क' लगायेगा चीन चीन सरकार का कहना है कि वह जापान से आयात होने वाले उस रसायन पर शुल्क लगायेगी, जिसका उपयोग सेमीकंडक्टर बनाने में किया जाता है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि डाइक्लोरोसिलैन सामग्री के दाम अनुचित रूप से कम रखे गये हैं और इसके आयात से घरेलू उत्पादकों को नुकसान हो रहा है। मंत्रालय के अनुसार आयातकों को 80.8 प्रतिशत से लेकर 99.2 प्रतिशत तक की "अतिरिक्त राशि" जमा करानी होगी। यह नियम शिन-एत्सु केमिकल और अन्य जापानी कंपनियों के उत्पादों पर लागू होगा। मंत्रालय ने जनवरी में कहा था कि वह आयातित रसायन की कीमतों की जाँच कर रहा है। इससे पहले चीन ने जापान को निर्यात होने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाये थे। इनमें दुर्लभ खनिज और अन्य वस्तुएँ शामिल हैं, जिनके बारे में चीन का कहना है कि इनका, सैन्य और निजी, दोहरा उपयोग किया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल के अंत में जापान की प्रधानमंत्री ताकाइचि सानाए ने ताइवान में किसी आपात स्थिति पर संभावित प्रतिक्रिया के बारे में टिप्पणी की थी, जिसके बाद ये प्रतिबंध लगाये गए थे। Source: Google World
https://jgnews.live/article/japanee-chip-nirman-samgree-pr-aayat-shulk-lgayega-cheen