जांच दलों ने की विद्यालयों के कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओ की जांच

जांच दलों ने की विद्यालयों के कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओ की जांच

मनोज पारीक — शिक्षा

रतनगढ़ - विद्यालयों के कार्मिकों की सेवा पुस्तिका जांच करते

रतनगढ़ (मनोज पारीक) वित्त विभाग राजस्थान सरकार के आदेशानुसार सी.बी.ई.ओ कार्यालय रतनगढ़ के अधीनस्थ आने वाले समस्त विद्यालयों के कार्मिकों की सेवा पुस्तिका की जांच ए.सी.बी.ओ उमेश जाखड़ के बतौर प्रभारी प्रमुख इनके अधीनस्थ गठित दो जांच दलों द्वारा की जा रही है। कार्मिकों के ए.सी.पी व एम.ए.सी.पी तथा पदोन्नति प्रकरणों, वेतन विसंगतियां आदि बिन्दुओ का सेवा पुस्तिका में इंद्राज की गहनता से जांच गठित दलो द्वारा करते हुये उक्त का निस्तारण किया जा रहा है। गठित जांच दल में ए.एओ अरविंद शर्मा, प्रीति शर्मा प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शीशपाल घुघरवाल, दिलीप सैनी, लीलाधर शर्मा, चंद्र मोहन सोनी, शुभकरण शर्मा शामिल है। रतनगढ़ सी.बी.ई.ओ संदीप व्यास ने बताया कि जांच जल द्वारा 01 जून से लगातार सेवा पुस्तिका जांच कार्य जारी है व सरकारी निर्देशों एवं आदेशों की पालना करते हुए कमियों को दुरुस्त किया जा रहा है।

https://jgnews.live/article/janch-dlon-ne-kee-vidyalyon-ke-karmikon-kee-seva-pustikao