जालंधर लेक्चरर हत्याकांड,पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट:बेबी-शोना, सीक्रेट मीटिंग की बातें, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग


                 जालंधर लेक्चरर हत्याकांड,पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट:बेबी-शोना, सीक्रेट मीटिंग की बातें, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग

AI Sync — अपराध

जालंधर की लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस को आरोपी उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच 206 पन्नों की वॉट्सऐप चैट मिली है। चैट में दोनों के बीच अफेयर, सीक्रेट...

जालंधर की लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस को आरोपी उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर के बीच 206 पन्नों की वॉट्सऐप चैट मिली है। चैट में दोनों के बीच अफेयर, सीक्रेट मीटिंग, शादी करने और एक साथ रहने की बातें सामने आई हैं। इसी के साथ चैट क . इसके अलावा चैटिंग में नेहा के पति उमंग बस्सी और सतपाल कौर एक दूसरे को ‘बेबी’-‘शोना’ कहते। जल्द एक होने, घर पर रहने के लिए मम्मी को मनाने, एक-दूसरे के बिना नहीं रहने, हग करने जैसी बातें करते हैं। चैट के मुताबिक, सतपाल कौर ने अपने मोबाइल में आरोपी बॉयफ्रेंड उमंग का नंबर ‘तानवी’ और ‘AA’ नाम से सेव कर रखा था, जबकि उमंग ने सतपाल का नंबर 'सतलाप’ नाम से सेव किया था। सतपाल कौर फिलहाल पुलिस हिरासत में है। उसके पति विशाल शर्मा ने चैट सार्वजनिक करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। सतपाल कौर के साथ पति विशाल, जिसे उमंग से मरवाने की योजना की चैट में बात कही गई है। चैट में सीक्रेट मीटिंग्स, शादी और साथ रहने की बात पति को मारने की बातें हुईंः 15 जनवरी 2026 की चैट में उमंग ने सतपाल कौर से कहा कि वह पहले उसके पति को मरवाने की बातें करती थी। सतपाल ने जवाब दिया- “उमंग, यू नो एवरीथिंग।” इसके बाद दोनों के बीच बहस होती है और तब सतपाल उमंग को अपना मुंह बंद रखने को कहती है। चैट में एक दूसरे को ‘बेबी’, ‘शोना’ कहतेः 16 और 17 जनवरी की चैट में दोनों के बीच बेहद प्राइवेट बातचीत दिखाई देती है। एक-दूसरे को ‘बेबी’ और ‘शोना’ कहते हैं। ‘आई मिस यू सो मच’ और ‘यू आर माई हार्ट, इन माई माइंड, इन माई सोल’ जैसे मैसेज भी हैं। बातचीत से पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए लगातार संपर्क में थे और अगली सीक्रेट मीटिंग को लेकर भी बात करते थे। मुलाकात का समय और जगह भी चैट पर तय होती थीः 16 जनवरी की रात उमंग ने ‘आई मिस यू’ लिखा। इसके जवाब में सतपाल कौर ने ‘आई मिस यू टू’ कहा। इसके बाद दोनों ने अगले दिन मिलने और बातचीत करने की योजना पर बात की। शिकायतकर्ता विशाल शर्मा का दावा है कि चैट से दोनों के लगातार फिजिकल रिलेशन और मुलाकातों का पता चलता है। 24 जनवरी को शादी तक पहुंची बातचीतः 24 और 25 जनवरी की चैट में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और शादी को लेकर चर्चा की। एक जगह सतपाल कौर की तरफ से लिखा गया- ‘मैं तो कह रही हूं, लेट्स गेट मैरिड।’ इसके बाद बातचीत सिर्फ शादी तक नहीं रुकी, बल्कि परिवार और बच्चों को लेकर फ्यूचर पर भी चर्चा हुई। उमंग ने मां को रिश्ते के बारे में बताने की बात कहीः 16 जनवरी की बातचीत में उमंग ने सतपाल से कहा कि वह अगले दिन अपनी मां को उसके बारे में सब कुछ बता देगा। इसके बाद दोनों के बीच मिलने की बात हुई। 24 जनवरी की चैट में भी परिवार की प्रतिक्रिया और शादी के बाद बच्चों को साथ रखने को लेकर बातचीत हुई। जल्द से जल्द हमें एक हो जाना चाहिए: 25 जनवरी की बातचीत में दोनों के बीच साथ रहने की बेचैनी साफ दिखाई देती है। एक मैसेज में लिखा है- ‘टू बी टुगेदर ऐज सून ऐज वी कैन।’ इसके बाद ‘आई लव यू एंड आई एम गेटिंग फ्रस्ट्रेटेड विदाउट यू’ जैसे मैसेज हैं।’ बातचीत से यह संकेत मिलता है कि दोनों मौजूदा परिस्थितियों से निकलकर जल्द साथ रहना चाहते थे। अलग होने के बाद साथ रहने की भी चर्चाः चैट के एक हिस्से में दोनों ने अपने मौजूदा रिश्तों से अलग होने के बाद साथ रहने की संभावना पर बात करते हैं। शिकायतकर्ता विशाल शर्मा का दावा है कि चैट के करीब 99% हिस्से में अलग होने और फ्यूचर में साथ रहने की बातें हैं। हालांकि, इसे चैट की पुलिस जांच कर रही है। फिजिकल रिलेशन का भी चैट में जिक्रः 24 जनवरी की चैटिंग में दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन को लेकर भी बात हुई है। एक मैसेज में दोनों के ‘ऐसे ही रिलैक्स होते रहने’ का जिक्र है। विशाल शर्मा का कहना है कि यह बातचीत दोनों के बीच कथित फिजिकल रिलेशन की ओर इशारा करती है। ‘आपके बिना रहना मुश्किल’ जैसे मैसेज भीः 25 जनवरी की रात की चैट में दोनों ने एक-दूसरे के बिना रहने में परेशानी जताई। इसी दौरान ‘बेबी आई लव यू’ और ‘आई एम गेटिंग सेल्फिश फॉर यू’ जैसे मैसेज भी भेजे गए। उमंग बस्सी। पढ़िए पूरी चैट जिसमें कई खुलासे हुए 15/01/26 8:25 pm - सतपाल: मेरी जान है तू 8:25 pm - तानवी प्रांशू: मैं तो जान हूं आपकी, आप मेरा पूरा संसार हो। 8:25 pm - तानवी प्रांशू: मेरी खुशियां, मेरा दुख, मेरा सब कुछ सिर्फ आपके इर्द-गिर्द है। 8:26 pm - तानवी प्रांशू: और सिर्फ आप, बस। 8:34 pm - तानवी प्रांशू: मैं आपसे प्यार करती हूं। 8:35 pm - सतपाल: मैं भी आपसे प्यार करता हूं, शोना। 8:51 pm - सतपाल: डन शोना। 9:25 pm - सतपाल: मेरा बुग्गू। साथ रहने और घर ले आने की बातें 15/01/26 10:03 pm - सतपाल: मेरा आपके पास आने का मन है। 10:04 pm - तानवी प्रांशू: मेरा भी, बस आपको कसकर गले लगाकर सो जाऊं। 10:04 pm - तानवी प्रांशू: आराम से सुबह उठूं और आपको देखूं। 10:04 pm - सतपाल: आपको बहुत याद कर रहा हूं, मेरा बच्चा। 10:05 pm - तानवी प्रांशू: आपके बिना तो ठंड लग रही थी। 10:05 pm - तानवी प्रांशू: एक दिन भी निकालना मुश्किल है। 10:06 pm - सतपाल: मेरा भी। 10:06 pm - तानवी प्रांशू: अब आप यहां हो ना। 10:07 pm - तानवी प्रांशू: ऐसा लग रहा है कि अब सब पूरा हो गया। 10:07 pm - तानवी प्रांशू: मैंने आपको गले लगा लिया। 10:21 pm - सतपाल: बस मेरे पास रहना। 10:21 pm - तानवी प्रांशू: मेरी हालत क्या थी, आप सोच भी नहीं सकते। 10:21 pm - तानवी प्रांशू: मैं क्या महसूस कर रही थी और किस दौर से गुजर रही थी। 10:21 pm - तानवी प्रांशू: मेरा मन कर रहा है कि आपको घर ले आऊं। 10:23 pm - सतपाल: मेरा भी आपके पास रहने का मन है, बस हमेशा आपके साथ रहना चाहता हूं। 10:23 pm - तानवी प्रांशू: जल्दी से व्यवस्था कर देना। 10:25 pm - तानवी प्रांशू: अगली सर्दियों में हम दोनों को ठंड नहीं लगने देंगे। 10:26 pm - सतपाल: हां 10:26 pm - तानवी प्रांशू: बस फिर आप, मैं और बच्चे। 10:27 pm - तानवी प्रांशू: मेरे बच्चे। 10:27 pm - सतपाल: आपके साथ। फ्यूचर में साथ रहने की बात 15/01/26 11:06 pm - सतपाल: ठीक है। 11:06 pm - तानवी प्रांशू: क्या करूं, बताओ? 11:06 pm - तानवी प्रांशू: खुश रहो। 11:06 pm - तानवी प्रांशू: मेरे साथ रहो। 11:07 pm - तानवी प्रांशू: प्रे किया करो कि हम दोनों साथ रह सकें। 11:07 pm - तानवी प्रांशू: हमारा बेटा हो। 11:07 pm - तानवी प्रांशू: प्यारा-सा। 11:09 pm - तानवी प्रांशू: बस मैं जल्दी से जल्दी कोशिश कर रही हूं। 11:09 pm - तानवी प्रांशू: कि हम साथ हों। 11:10 pm - सतपाल: हां। 11:10 pm - तानवी प्रांशू: तुम्हें देखकर खुश होती हूं। सीक्रेट मीटिंग और अफेयर की बातें 16/01/26 4:20 pm - सतपाल: बेबी। 4:21 pm - सतपाल: बताओ मोटू जी, क्या योजना है, मतलब कहां मिलना है? 4:22 pm - सतपाल: घर? 4:25 pm - सतपाल: बाकी जैसा आपका मन। 4:33 pm - सतपाल: जब घर से चलोगे तो मुझे बता देना। 4:36 pm - तानवी प्रांशू: जहां आप बोलो। 4:36 pm - तानवी प्रांशू: 5 बजे चलूंगा। 4:41 pm - तानवी प्रांशू: घर पर मिलते हैं। 7:49 pm - सतपाल: मैं तुमसे बहुत-बहुत-बहुत प्यार करता हूं। 7:49 pm - सतपाल: मैं तुम्हारे बिना अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकता। 7:49 pm - सतपाल: मुझे बस आपके साथ रहना है। 7:49 pm - सतपाल: मैं अपनी बाकी जिंदगी यं ही बर्बाद नहीं करना चाहता। अलग होने और साथ रहने की चर्चा 16/01/26 9:49 pm - तानवी प्रांशू: क्यों? 9:49 pm - सतपाल: बस तू मेरे साथ। 9:50 pm - तानवी प्रांशू: हां, हम एक हैं। 9:50 pm - तानवी प्रांशू: मैं भी आज खुश हूं। 9:51 pm - सतपाल: सो जाओ बेबी। 9:51 pm - तानवी प्रांशू: नहीं, अभी नहीं। 9:51 pm - तानवी प्रांशू: आप अभी रिलैक्स नहीं हुए ना। 9:52 pm - सतपाल: हो गया था। 9:52 pm - सतपाल: तभी तो शांत हुई। 9:52 pm - तानवी प्रांशू: हां, शांत हो गए। 9:53 pm - तानवी प्रांशू: ज्यादा शांत न हो तुम। 9:54 pm - तानवी प्रांशू: 99% अलग हो गए हैं। 9:54 pm - तानवी प्रांशू: 1% अभी उसके बारे में सोचना बाकी है। 11:35 pm - तानवी प्रांशू: हां, कुछ करके। 11:35 pm - तानवी प्रांशू: किसी से पूछो। 11:35 pm - सतपाल: क्या हुआ मोटू? 11:36 pm - तानवी प्रांशू: व्यवस्था कैसे होगी? 11:37 pm - सतपाल: हो जाएगी, देख लेना... हमें पता भी नहीं चलेगा। 11:37 pm - सतपाल: अगली सर्दियों में हम साथ होंगे। 11:38 pm - तानवी प्रांशू: हां। 11:38 pm - तानवी प्रांशू: मैं परेशान हो रही हूं। 11:39 pm - तानवी प्रांशू: कल बाहर मिलेंगे। 11:39 pm - तानवी प्रांशू: मैं बात करना चाहती हूँ। 11:39 pm - तानवी प्रांशू: तुमसे। 11:40 pm - सतपाल: मेरा पक्का फैसला है। 11:40 pm - सतपाल: मैं तो कह रहा हूं, शादी कर लेते हैं और फिर देखेंगे जो होगा। शादी और मां को बताने की बात 11:41 pm - तानवी प्रांशू: बस मेरा दिमाग खराब हो रहा है। 11:41 pm - तानवी प्रांशू: कल बताऊंगी। 11:41 pm - तानवी प्रांशू: उसे हमारे बारे में सब कुछ बता दूंगी। 11:41 pm - सतपाल: नहीं शोना, मेरी तरफ से आप फ्री रहो। 11:41 pm - तानवी प्रांशू: अभी सिरदर्द हो रहा है। 11:42 pm - तानवी प्रांशू: हां जी। 11:42 pm - तानवी प्रांशू: मैं आपसे 5:45 पर मिलूंगी। 11:42 pm - सतपाल: ठीक है। 11:43 pm - तानवी प्रांशू: कल मां को आपके बारे में बताऊंगी। 11:43 pm - सतपाल: ठीक है। 11:43 pm - सतपाल: मुझे भी मिलवा देना। रोज मिलने और इमोशनल बातचीत 17/01/26 9:45 am - सतपाल: बेबी, मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है। 9:49 am - तानवी प्रांशू: तुम्हें सिर्फ मेरी याद आई? 9:50 am - तानवी प्रांशू: तुम मेरे दिल में, मेरे दिमाग में, मेरी आत्मा में हो। मैं तुम्हें महसूस करती हूं, तुम्हारी याद आती है स्वीटी। 9:52 am - तानवी प्रांशू: बस तुम जल्दी से जल्दी आ जाओ। 10:31 am - तानवी प्रांशू: आज मिलें? 10:31 am - सतपाल: हां हां। 10:31 am - सतपाल: बाहर? 10:42 am - सतपाल: तैयार हो गए आप? 10:49 am - तानवी प्रांशू: हां जी। 10:49 am - तानवी प्रांशू: मंदिर जा रही हूं। परिवार और फ को लेकर बातचीत 18/01/26 9:50 am - सतपाल: बेबी, मैं चाहता हूं कि तुम यह जानो कि मैंने पूरी तरह तुम्हें चुना है। मुझे पता है कि जिंदगी हमेशा आसान नहीं होगी, लेकिन हां, मैं तुम्हारे साथ उसका सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे कोई और नहीं चाहिए। मेरा दिल तुम्हारा है और मैं अपना जीवन प्यार, ईमानदारी, विश्वास और वफादारी के साथ सिर्फ तुम्हारे साथ बनाना चाहता हूं। 9:51 am - तानवी प्रांशू: तुम्हें वह सब मिलेगा जिसके तुम हकदार हो। 9:51 am - तानवी प्रांशू: बच्चा। 9:52 am - सतपाल: मुझे कुछ नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ तुम चाहिए, मेरी बेबी। 9:52 am - तानवी प्रांशू: और मैं भी तुमसे वादा करती हूं कि हमेशा तुम्हारे प्रति वफादार रहूंगी, कोई और तुम्हारी जगह नहीं लेगा। फिजिकल रिलेशन बनाने की चैट 17/01/26 3:28 pm - तानवी प्रांशू: मैं तो कह रही हूं, घर पर मिल लेते हैं, फिर घूमने जाएंगे, रात को डिनर करेंगे। 3:28 pm - तानवी प्रांशू: यह पक्का है। 3:28 pm - सतपाल: डिनर के बाद घर, फिर रात को हमारा हनीमून। 3:29 pm - तानवी प्रांशू: हाहा। 3:29 pm - तानवी प्रांशू: आप समझ गए। 3:30 pm - तानवी प्रांशू: आपको पता है कि मुझे कैसे संभालना है और मुझे खुश कैसे रखना है। 3:31 pm - तानवी प्रांशू: जब हमें घर मिलेगा ना। 3:31 pm - तानवी प्रांशू: तो सिर्फ आप मुझे प्यार करेंगे। 3:31 pm - तानवी प्रांशू: जिस तरह आप चाहते हैं। 3:32 pm - तानवी प्रांशू: मैं महसूस करना चाहती हूं कि आप मुझसे कितनी गहराई और जुनून से प्यार करते हैं। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की। पढ़ें पूरी खबर… Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/jalndhr-lekchrr-htyakand-pti-kee-grlphrend-se-206-pnnon-kee