जालान महाविद्यालय में प्रवेश हेतु नव प्रवेशार्थियों को 13 जून 26 तक जमा करवाने होंगे दस्तावेज
मनोज पारीक — — शिक्षा
जालान महाविद्यालय में प्रवेश हेतु नव प्रवेशार्थियों को 13 जून 26 तक जमा करवाने होंगे दस्तावेज
रतनगढ़ (मनोज पारीक) स्थानीय राजकीय सेठ मोहनलाल जालान महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशार्थि विद्यार्थीयो को आगामी 13 जून 2026 तक अपना आवेदन मय दस्तावेज जमा करा सकेंगे विधार्थियो को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना प्रवेश फॉर्म जमा करवाना होगा। स्नातक स्तर पर प्रथम सेमेस्टर हेतु चल रही प्रवेश प्रक्रिया में, प्रवेशार्थियों की वरीयता सूची प्रकाशित कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के.सी जोशी ने बताया कि प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची प्रकाशित हो गई है। प्रथम मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम है वो 13 जून 2026 तक महाविद्यालय में अपना प्रवेश फार्म, मय बधाई पत्र, वेरीफिकेशन परफॉर्मा, एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवा करावें व ई मित्र के माध्यम से अपनी फीस जमा करा सकेंगे। डॉ जोशी ने बताया कि बी.ए , बी.कॉम, बी.एस.सी गणित, एवं बी.एस.सी बायोलॉजी की मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची, महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी गई है। सूची के तहत चयनित प्रवेशार्थीयो को अपने डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन करवाकर 13 जून 2026 तक अपने दस्तावेज आवश्यक रूप से महाविद्यालय में जमा करवाने होंगे।
https://jgnews.live/article/jalan-mhavidyaly-men-prvesh-hetu-nv-prvesharthiyon-ko-13