जैसलमेर में वार्ड 6 से 10 के बांटे पट्टे: कलेक्टर बोलीं- जनता के काम में ढिलाई न करें, छोटे-मोटे कामों के ल... - Dainik Bhaskar

जैसलमेर में वार्ड 6 से 10 के बांटे पट्टे: कलेक्टर बोलीं- जनता के काम में ढिलाई न करें, छोटे-मोटे कामों के ल... - Dainik Bhaskar

AI Sync — — खेल

जैसलमेर शहर में इन दिनों आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए 'विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान' के तहत वार्ड-वार शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर परिषद...

जैसलमेर शहर में इन दिनों आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए 'विकसित भारत जन सेवा सेतु अभियान' के तहत वार्ड-वार शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर परिषद प्रांगण में वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 और 10 के लिए विशेष शिविर का आयोजन कि . उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को योजनाओं का लाभ देने में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का पूरा फायदा पहुंचे, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान नगर परिषद सभापति विजय डांगरा और आयुक्त पवन कुमार ने शिविर में मौजूद नागरिकों को संबोधित किया। अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी इस दौरान नगर परिषद सभापति विजय डांगरा और आयुक्त पवन कुमार ने शिविर में मौजूद नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संबंधित वार्डों के पार्षद भी अपने क्षेत्र के लोगों के साथ शिविर में मौजूद रहे और प्रशासनिक टीम का सहयोग किया। हाथों-हाथ मिला लाभ और शिकायतों का निपटारा नगरपरिषद में आयोजित शिविर में लोगों के कई अटके हुए काम मौके पर ही हो गए। सभापति विजय डांगरा और आयुक्त पवन कुमार के हाथों लाभार्थियों को कुल 3 पट्टे (धारा 69ए के तहत), 5 नामांतरण और 1 भवन निर्माण की स्वीकृति सौंपी गई। इसके अलावा, इन वार्डों से जुड़ी जो 18 शिकायतें शिविर के दौरान प्राप्त हुईं, उनका अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही समाधान कर दिया। नगरपरिषद में आयोजित शिविर में लोगों के कई अटके हुए काम मौके पर ही हो गए। कल इन वार्डों के लिए लगेगा शिविर नगर परिषद के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह अभियान 16 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। इसी कड़ी में कल शुक्रवार, 9 अक्टूबर को वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14 और 15 के नागरिकों के लिए शिविर नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अभियान का पूरा लाभ उठाएं। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/jaislmer-men-vard-6-se-10-ke-bante-ptte-klektr-boleen-jnta