जैसलमेर में दो निकायों के 70 वार्डों की आरक्षण लॉटरी: 43 वार्ड ओपन, SC-ST-OBC के 27, महिलाओं के लिए 26 आरक्... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — दुनिया
जैसलमेर में नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर परिषद और 1 नगर पालिका के कुल 70 वार्डों में से 8 SC, 5 ST और 14 OBC वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 43...
जैसलमेर में नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर परिषद और 1 नगर पालिका के कुल 70 वार्डों में से 8 SC, 5 ST और 14 OBC वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि 43 वार्ड ओपन रखे गए हैं। इनमें 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। सबस . जैसलमेर निकायों और जिला परिषद प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को निकल चुकी है। सभापति पद इस बाद अनारक्षित (ओपन) रखा गया है। पिछले कार्यकाल में सभापति पद सामान्य पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था। वार्ड वार टेबल लगातार अपडेट की जा रही है…. जैसलमेर नगर परिषद कुल वार्ड 45 आरक्षित वार्ड SC कुल 5 SC ओपन 3 SC महिला 2 ST कुल 3 ST ओपन 2 ST महिला 1 OBC कुल 9 OBC ओपन 6 OBC महिला 3 ओपन कुल 28 ओपन पुरुष 19 ओपन महिला 9 पोकरण नगर पालिका कुल वार्ड 25 आरक्षित वार्ड SC कुल 3 SC ओपन 2 SC महिला 1 ST कुल 2 ST ओपन 1 ST महिला 1 OBC कुल 5 OBC ओपन 3 OBC महिला 2 ओपन कुल 15 ओपन पुरुष 10 ओपन महिला 5 आरक्षण तय होते ही बढ़ेगी चुनावी हलचल जैसलमेर नगर परिषद और पोकरण नगरपालिका दोनों निकायों में कुल 70 वार्ड और 71 मतदान भाग हैं। कुल 52,355 मतदाता पंजीकृत हैं। जैसलमेर नगर परिषद में 45 वार्ड हैं, जहां 35,157 मतदाता हैं। पोकरण नगरपालिका में 25 वार्ड और 17,198 मतदाता हैं। पिछली बार था कांग्रेस का बोर्ड जैसलमेर नगर परिषद में पिछले कार्यकाल में सभापति पद सामान्य पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था। उस समय कांग्रेस का बोर्ड बना था और हरिवल्लभ कल्ला सभापति चुने गए थे। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत के बाद कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। नगर परिषद क्षेत्र में मतदान के लिए 102 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। अब राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन पर नजर रहेगी। जिला परिषद में इस बार 21 वार्डों में चुनाव जैसलमेर जिला परिषद में इस बार 21 वार्डों के जिला परिषद सदस्य मिलकर जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे। जिले में अंतिम प्रकाशन के समय कुल 4,35,429 मतदाता हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के करीब थी, लेकिन भीतरघात और क्रॉस वोटिंग का फायदा उठाकर भाजपा के प्रताप सिंह जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने में सफल रहे थे। इस बार कांग्रेस और भाजपा दोनों में दावेदारों की लामबंदी और सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/jaislmer-men-do-nikayon-ke-70-vardon-kee-aarkshn-l-tree-43