Jaipur News: जयपुर में फिर काली थार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मार 10 फीट तक हवा में उड़ाया

 Jaipur News: जयपुर में फिर काली थार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मार 10 फीट तक हवा में उड़ाया

AI Sync — अपराध

राजधानी जयपुर में रेज रफ्तार थार जीपें लोगों की जान की दुश्मन बन गई हैं। शुक्रवार को तेज रफ्तार थार से भीषण टक्कर का एक और मामला सामने आया है। खोह नागोरियान थाना इलाके के परी...

राजधानी जयपुर में रेज रफ्तार थार जीपें लोगों की जान की दुश्मन बन गई हैं। शुक्रवार को तेज रफ्तार थार से भीषण टक्कर का एक और मामला सामने आया है। खोह नागोरियान थाना इलाके के परी सर्किल पर आज सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक करीब 10 फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक भी सड़क पर दूर तक उछल गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि भागते समय करीब 5 किलोमीटर दूर थार का टायर फट गया, जिसके बाद चालक गाड़ी सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। खोह नागोरियान थाना प्रभारी ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि भरतपुर के अटारी गांव निवासी अशरफ (27) बाइक से आरटीओ की तरफ से जेएनयू अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान परी सर्किल पर तेज रफ्तार थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। विज्ञापन विज्ञापन हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा और चालक थार लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अशरफ को तुरंत जेएनयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि टक्कर मारने के बाद चालक तेज गति से गाड़ी भगाकर ले जा रहा था, लेकिन कुछ दूरी पर टायर फटने से थार रुक गई। इसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें थार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावह तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले मानसराेवर में भी एक ओवरस्पीड काली थार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद थार ड्राइवर महिला को स्कूटी समेत 20 मीटर तक घसीटते हुए भी ले गया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। लेकिन महिला को गंभीर रूप से घायल होने की वजह से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा। 

https://jgnews.live/article/jaipur-news-jypur-men-phir-kalee-thar-ka-khr-baik-svar-ko