Jaipur News: भाजपा के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की गलत धुन बजी, मदन राठौड़ ने मांगी माफी
AI Sync — — खेल
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर की बड़ी चौपड़ पर आयोजित राजस्थान भाजपा के कार्यक्रम में स्थिति उस समय असहज हो गई, जब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के मूल संस्करण की जगह दूसरी धुन के...
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर की बड़ी चौपड़ पर आयोजित राजस्थान भाजपा के कार्यक्रम में स्थिति उस समय असहज हो गई, जब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के मूल संस्करण की जगह दूसरी धुन के साथ गीत बजा दिया गया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। गलती सामने आने के बाद आयोजकों ने इसे सुधारने की कोशिश की लेकिन तब तक घटना कैमरों में रिकॉर्ड हो चुकी थी। गौरतलब है कि राजस्थान भाजपा की ओर से शनिवार को जयपुर की बड़ी चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्य मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंद आचार्य और बीजेपी के कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बीकानेर में CM भजनलाल शर्मा ने फहराया झंडा, 15 प्लाटून का शानदार मार्चपास्ट ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का मूल संस्करण बजाया जाना निर्धारित था लेकिन इसमें मूल संस्करण की निर्धारित धुन के बजाय दूसरी संगीत धुन सुनाई दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जैसे ही इसका अहसास हुआ, आयोजकों ने तुरंत गलती को सुधारने की कोशिश की। हालांकि तब तक कार्यक्रम में मौजूद लोगों और मीडिया के कैमरों में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। घटना के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने वाली टीम की ओर से यह तकनीकी और मानवीय भूल हुई। राठौड़ ने कहा कि इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने इस घटना के लिए खेद जताते हुए कहा कि वह इसके लिए माफी मांगते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रगीत को लेकर हुई इस चूक के बाद पार्टी की ओर से तत्काल स्थिति स्पष्ट की गई और इसे जान-बूझकर की गई गलती के बजाय तकनीकी एवं मानवीय त्रुटि बताया गया। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/jaipur-news-bhajpa-ke-svtntrta-divs-karykrm-men-vnde-matrm