Jaipur News: भैराणा धाम जमीन विवाद बना सियासी मुद्दा, संतों के समर्थन में कांग्रेस, BJP - ABP News
AI Sync — — खेल
Jaipur News In Hindi: जयपुर के भैराणा धाम में औद्योगिक विकास के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर साधु-संतों का विरोध जारी है. इस मुद्दे पर अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी सियासी जंग...
Jaipur News In Hindi: जयपुर के भैराणा धाम में औद्योगिक विकास के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर साधु-संतों का विरोध जारी है. इस मुद्दे पर अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी सियासी जंग शुरू हो गई है. By : मोहम्मद मोईन | Edited By: किशन कुमार | Updated at : 28 May 2026 09:06 PM (IST) भैराणा धाम जमीन विवाद पर सियासी बवाल Source : मोहम्मद मोईन राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके में स्थित संत दादू दयाल की तपस्थली 'भैराणा धाम' और उसके आसपास की जमीन का अधिग्रहण अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. इस क्षेत्र में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (औद्योगिक विकास) के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे जमीन अधिग्रहण के विरोध में साधु-संत पिछले डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहे हैं. अब इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भजनलाल शर्मा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि खुद को 'सनातन धर्म का हितैषी' बताने वाली सरकार साधु-संतों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है. भीषण गर्मी में संत पिछले डेढ़ महीने से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार का रवैया जिद्दी और मनमाना है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह जमीन अधिग्रहण राजस्थान के बाहर के बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. Jaipur News: अनु मीणा सुसाइड केस में पुलिस खाली हाथ, परिवार की मांग- हो CBI जांच BJP का पलटवार विपक्ष के इन तीखे हमलों पर राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कड़ा पलटवार किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार साधु-संतों और आम जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है, इसीलिए अधिकारियों को संतों से बातचीत के लिए भेजा गया था. मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कांग्रेस सरकार में होता था. मौजूदा सरकार प्रदेश में उद्योग, विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए काम कर रही है. उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि इतने संवेदनशील और आस्था से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. जल्द ही आगे की रणनीति तय करेगी कांग्रेस कुल मिलाकर भैराणा धाम का यह जमीन विवाद अब महज आस्था या अधिग्रहण का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह राजस्थान की राजनीति में एक नए सियासी घमासान का केंद्र बन चुका है. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह संत समाज के साथ खड़ी है और जल्द ही आगे की रणनीति तय करेगी. Rajasthan: भैराणा धाम को लेकर सियासी संग्राम, संतों और सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया आंदोलन ऐलान मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. Read More Published at : 28 May 2026 09:06 PM (IST) Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now! Sponsored Links by Taboola Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/jaipur-news-bhairana-dham-jmeen-vivad-bna-siyasee-mudda