इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 साल से अजेय, स्पेन ने लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड चकनाचूर किया - Navbharat Times

इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 साल से अजेय, स्पेन ने लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड चकनाचूर किया - Navbharat Times

AI Sync — खेल

स्पेन की इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 22वीं जीत नई दिल्ली: स्पेन ने हाल में ही फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। वह फुटबॉल में दुनिया की सबसे मजबूत टीम मानी जाती है। हालांकि क्रिकेट...

स्पेन की इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 22वीं जीत नई दिल्ली: स्पेन ने हाल में ही फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। वह फुटबॉल में दुनिया की सबसे मजबूत टीम मानी जाती है। हालांकि क्रिकेट में अभी स्पेन की टीम अपने पैर जमा रही है। इसके बाद भी स्पेन की टीम ने बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्पेन इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। अभी तक यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था।ॉ 2022 में आखिरी मैच हारी थी स्पेनिश टीम ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने 2003 में लगातार 20 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की थी। स्पेन ने अब लगातार 22 मैच जीत लिए हैं। पिछले तीन साल में स्पेन की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। 2023 से शुरू हुआ जीत का सफर 2026 में भी जारी है। स्पेन की टीम अभी सिर्फ टी20 इंटरनेशनल खेलते हैं। उसे वनडे और टेस्ट खेलने की मान्यता नहीं मिली है। टीम को नवंबर 2022 में आखिरी हार का सामना करना पड़ा था। फिनलैंड को हराकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा स्पेन की टीम अभी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सब-रीजनल यूरोप क्वालीफायर सी 2026 में हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में फिनलैंड को 8 विकेट से हराकर स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा। अपने दूसरे मैच में टीम ने आइल ऑफ मैन के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की लगातार 22वीं जीत थी। स्पेन का मुकाबला अभी लक्जमबर्ग और बुल्गारिया से होना है। इन मैचों में भी स्पेन को हराना आसान नहीं होगा। यही वजह है कि स्पेन की टीम अपने रिकॉर्ड को और भी बेहतर कर सकती है। इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत 22* - स्पेन (2023 - 2026) 20 - ऑस्ट्रेलिया (2003) 17 - युगांडा (2024 - 2025) 16 - ऑस्ट्रेलिया (2000 - 2001) 16 - ऑस्ट्रेलिया (2006 - 2007) लेखक के बारे में ऋषिकेश कुमार ऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है। ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है। ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए। ... और पढ़ें Source: Google World

https://jgnews.live/article/intrneshnl-kriket-men-4-sal-se-ajey-spen-ne-lgatar-sbse