इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण सहित 5 पदक जीते
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ (मनोज पारीक) प्रो फाइटर कल्ब एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने एसजीएफआई तथा इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रो फाइटर कल्ब एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने एसजीएफआई तथा इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। हाल ही में ब्यावर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रो फाइटर कल्ब एकेडमी ने प्रतियोगिता में चार्वी बरवाल और मानसी प्रजापत ने स्वर्ण पदक, जबकि दिव्या जांगिड़ ने कांस्य पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।वहीं हनुमानगढ़ में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में कीर्ति बरवाल, आरती सारस्वत और गुंजन प्रजापत ने स्वर्ण पदक हासिल किए। भविष्य शर्मा ने रजत तथा निकिता बरवाल ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेंगी। कोच कोमल सोनी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राहुल जोशी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय एवं विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
https://jgnews.live/article/intr-k-lej-prtiyogita-men-3-svrn-shit-5-pdk-jeete