हर्षोल्लास से मनाया 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (पूर्व मंत्री रिणंवा व पूर्व विधायक महर्षि ने भी किया योग)
मनोज पारीक — — राजस्थान
रतनगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; पूर्व मंत्री रिणंवा और पूर्व विधायक महर्षि ने किया योगाभ्यास:
12 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम राजकीय मणिराम धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौहान ने बताया कि आहूत कार्यक्रम उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता व पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। योगाचार्य पवन जोशी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। आहूत कार्यक्रम में समस्त राजकीय विभागों के अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फ्रांसा, महेश सैनी, कुलदीप व्यास, बी. सी. एम. ओ. डॉ. मनीष तिवाडी, डॉ सुखवीर सिंह कस्बा (सर्जन), डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. महेंद्र घोड़ेला, सी.बी.ई.ओ संदीप व्यास सहित नगर के दर्जनों गणमान्य जनो ने शिरकत कर योग किया। आहूत मुख्य कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के कर्मी मुकेश सहारण, सुनील कुमार, चेतन वशिष्ठ, लीलाधर,ऊषा के दिशा निर्देशन व योगदान मे हुआ। इसी क्रम में स्थानीय शिवाजी सेवा संस्थान बगीची में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणंवा की उपस्थिति मे दर्जनों शहर वासियो ने योग किया जिसमे योगाचार्य योगेश्वर रूंथला व वरिष्ठ शिक्षक अशोक वर्मा ने उपस्थित जनों को विभिन्न योग क्रिया करवाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणंवा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा अनेक रोगों से बचाव होता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थान के.पी.एस परिसर में विद्यालय परिवार, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश गोदारा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की एक श्रेष्ठ जीवनशैली है। नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा अनेक रोगों से बचाव होता है।”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पेंशनर्स समाज भवन में पेंशनर्स समाज की रतनगढ़ इकाई के अध्यक्ष सत्यनारायण सेवदा व मोहम्मद अनवर कुरैशी ने उपस्थित पेंशनर्स को योगाभ्यास करवाया। वही भाजपा शहर मंडल द्वारा स्थानीय रामचंद्र पार्क में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। वही पूर्व विधायक अभिनेश महार्षि ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो शरीर मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का माध्यम है। योग शिक्षक अरुण शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
https://jgnews.live/article/hrshollas-se-mnaya-12-va-antrrashtreey-yog-divs-poorv