हर्षोल्लास से हुआ पंडितपुर नवज्योति रामलीला मे श्री राम का राज्याभिषेक

हर्षोल्लास से हुआ पंडितपुर नवज्योति रामलीला मे श्री राम का राज्याभिषेक

मनोज पारीक — — राजस्थान

स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी के तत्वावधान मे हो रही रामलीला के दसवें दिन की लीला एवं समापन के अवसर पर रावण वध , भगवान श्री राम का राजतिलक एवं रावण के पुतले का ..

स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेटी के तत्वावधान मे हो रही रामलीला के दसवें दिन की लीला एवं समापन के अवसर पर रावण वध , भगवान श्री राम का राजतिलक एवं रावण के पुतले का दहन के दृश्य दिखाए गए। श्री राम का राजतिलक पवन कुमार तोषावड , पूर्व मंत्री राजकुमार रिणंवा के पुत्र सौरभ रिणवा, राहुल व्यास, हरिप्रसाद स्वामी , अनूप कुमार पीपलवा , देवव्रत चतुर्वेदी एवं भुवनेश शर्मा ने मुकुट एवं तिलक लगाकर किया। मंचस्थ अतिथियों का कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार महर्षि संरक्षक वासुदेव चाकलान, झाबरमल महर्षि, पवन कुमार तिवाड़ी, विनोद कुमार चौटिया, राधेश्याम महर्षि , एवं रामगोपाल पारीक ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। विजयदशमी के इस पावन पर्व पर 1100 दीपक जलाए गए ! रामलीला मैदान मैं ही रावण के पुतले का दहन किया गया। मंचस्थ अतिथियों ने कमेटी कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं गीत कविता नृत्य की प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों का प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लीला के दौरान राम का अभिनय भारत रक्षक, लक्ष्मण राजेश रक्षक,सीता गौरव शर्मा , हनुमान कैलाश पारीक , रावण मुकेश पारीक, विभीषण नितेश महर्षि ने किया! लीला का संचालन कमेटी संयोजक अरविन्द इंदौरिया व दिनेश तिवाड़ी एवं रामौतार रक्षक ने सयुंक्त रूप से किया। 

https://jgnews.live/article/hrshollas-se-huaa-pnditpur-nvjyoti-ramleela-me-shree-ram-ka