हरियाणा में थाने के सामने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:30 गोलियों से ब्लैक स्कॉर्पियो छलनी की; 3 हमलावर भरे बाजार रिवॉल्वर लहराते भागे-VIDEO


                 हरियाणा में थाने के सामने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:30 गोलियों से ब्लैक स्कॉर्पियो छलनी की; 3 हमलावर भरे बाजार रिवॉल्वर लहराते भागे-VIDEO

AI Sync — अपराध

थाने के सामने ही काली स्कॉर्पियो पर गोलीबारी हुई। इसमें लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। हमलावर भागते हुए कैमरे में कैद हुए। हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने गुरुवार को...

थाने के सामने ही काली स्कॉर्पियो पर गोलीबारी हुई। इसमें लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। हमलावर भागते हुए कैमरे में कैद हुए। हरियाणा के दादरी शहर में सिटी थाने के सामने गुरुवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों को गोलियां मारी गईं। सभी को सिविल अस्पताल लाने के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है। . प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिटी थाने के ठीक सामने 3 बदमाश बाइक पर बैठकर आए और गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 30 राउंड फायरिंग से ब्लैक स्कॉर्पियो को छलनी किया। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार कोर्ट से पेशी भुगतकर आ रहे थे। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है। घटना के 2 वीडियो भी सामने आए। एक में ब्लैक स्कॉर्पियों में लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे में तीन हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागते दिखे। तीनों भरे बाजार में हथियार लहराते और गालियां देते जा रहे थे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही SP और दो DSP घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। गोलीबारी के बाद के PHOTOS… स्कॉर्पियो पर गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाका सील कर दिया। गाड़ी में बैठे युवकों पर 30 राउंड फायरिंग की गई। गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। घायल युवकों को गाड़ी से निकालती पुलिस। एक युवक के हाथ में गोली लगी। एक हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर भागता दिखा। काली स्कॉर्पियो पर गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने भीड़ हटाकर पूरे एरिया को सील कर दिया। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला बाइक पर आए बदमाश, स्कॉर्पियो रुकवाकर बरसाईं गोलियां पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने थाने के सामने स्कॉर्पियो के आगे बाइक अड़ाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। एक हमलावर की फुटेज भी सामने आई। फायरिंग में 7 लोग घायल, रोहतक PGI रेफर फायरिंग में 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें अंकित (चरखी दादरी), कीर्तिमान (हिसार), सूरज (मानहेरू), अंकित (भिवानी), सनी (हिसार), कृष्ण (महेंद्रगढ़) और अमित (फतेहगढ़) शामिल हैं। सभी को पहले दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। मौके से बरामद गोलियों के खोल और अन्य सुरागों की भी जांच की जा रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस, हमलावरों की तलाश तेज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। इसके साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संदिग्ध वाहनों व बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह गैंगवार का मामला हो सकता है। हालांकि अभी हमलावरों की पहचान नहीं हुई है। हमले के बाद तीनों बदमाश बीच बाजार गालियां देते हुए रिवॉल्वर हाथ में लेकर भागते दिखे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पढ़िए, 2 VIDEO में क्या दिख रहा… स्कॉर्पियो में लहूलुहान बैठे दिखे घायलः पहले वीडियो में फायरिंग के तुरंत बाद का मंजर दिखाई देता है। गोलियों से छलनी ब्लैक स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी है, जिसके शीशे टूटे हुए नजर आते हैं। गाड़ी के अंदर कई युवक लहूलुहान हालत में बैठे दिखाई देते हैं। आसपास मौजूद लोग घायलों को संभालने और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखता है। भरे बाजार रिवॉल्वर लेकर भागे हमलावरः दूसरे वीडियो में वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से भागते दिखाई देते हैं। उनके हाथों में रिवॉल्वर नजर आती है और वे भरे बाजार में बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए आगे बढ़ते हैं। वीडियो में हमलावर गालियां देते हुए लोगों में दहशत फैलाते नजर आते हैं। अचानक हुई इस वारदात से आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर सहम गए, जबकि कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे। SP बोले- गैंगवार लग रहा, जांच जारी चरखी दादरी के डीएसपी धीरज कुमार के अनुसार, दोपहर 12 बजे घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में गैंगवार से जुड़ी घटना लग रही है। गोली चलाने वालों की धरपकड़ के लिए टीमें एक्टिव हैं, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/hriyana-men-thane-ke-samne-7-logon-pr-tabd-tod-phayring-30