Hockey World Cup 2026: भारत ने की जीत से शुरुआत तो पाकिस्तान की करारी हार, चार बार की चैंपियन टिक भी नहीं पाई - Navbharat Times

Hockey World Cup 2026: भारत ने की जीत से शुरुआत तो पाकिस्तान की करारी हार, चार बार की चैंपियन टिक भी नहीं पाई - Navbharat Times

AI Sync — खेल

हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तानी टीम हारी एमस्टेलवीन (नीदरलैंड): हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत हो गई है। भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। इस मैच में...

हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तानी टीम हारी एमस्टेलवीन (नीदरलैंड): हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत हो गई है। भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। इस मैच में टीम इंडिया ने 3-1 से जीत हासिल की। भारतीय टीम पूल डी में है। इसी पूल में पाकिस्तान की टीम भी है। शनिवार को पाकिस्तान ने भी विश्व कप 2026 का अपना पहला मैच खेला। टीम के सामने इंग्लैंड की चुनौती थी। इंग्लैंड को पाकिस्तान पर आसान जीत मिली मैच में पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड को मेहनत भी नहीं करनी पड़ी। एमस्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम पर हुए मुकाबले को इंग्लैंड ने 4-1 से अपने नाम किया। स्टुअर्ट रशमेयर ने मैच के 12वें मिनट में इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। इसके बाद 28वें मिनट में सैमुअल वार्ड, 31वें मिनट में सैम हूपर जबकि 47वें मिनट में जेम्स एल्बरी के स्टीक से गोल आया। पाकिस्तान के लिए मैच का एकमात्र गोल 50वें मिनट में अफराज ने किया। पाकिस्तान विश्व कप की सबसे सफल टीम पाकिस्तान हॉकी विश्व कप इतिहास का सबसे सफल देश है। 1971 में शुरू हुए हॉकी विश्व कप को पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार जीता है। पहले विश्व कप का खिताब भी पाकिस्तान ने ही जीता था। हालांकि 2023 में भारत में हुए विश्व कप के लिए टीम क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी। इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम जगह बनाने में सफल रही है। 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हॉकी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का भी मुकाबला होगा। 19 अगस्त को दोनों ही टीमों की टक्कर होगी। उससे पहले 17 अगस्त को भारतीय टीम इंग्लैंड का सामना करेगी तो पाकिस्तान की टीम वेल्स के सामने होगी। 16 टीमें हॉकी विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं। इन्हें चार पूल में बांटा गया है। हर पूल के टॉप-2 में रहने वाली टीम दूसरे राउंड में जाएंगी। वहां उन्हें फिर से 4-4 के दो पूल में बांटा जाएगा। अपने पूल की टीम से सभी टीमें 3-3 मुकाबला खेलेगी। वहां की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। 30 अगस्त को हॉकी विश्व कप का फाइनल होगा। लेखक के बारे में ऋषिकेश कुमार ऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है। ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है। ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए। ... और पढ़ें Source: Google World

https://jgnews.live/article/hockey-world-cup-2026-bhart-ne-kee-jeet-se-shuruaat-to