Hanumangarh: पाकिस्तान बॉर्डर पर तस्करों के खिलाफ एक्शन, 52 लाख का चिट्टा पकड़ाया; महिला समेत तीन गिरफ्तार

 Hanumangarh: पाकिस्तान बॉर्डर पर तस्करों के खिलाफ एक्शन, 52 लाख का चिट्टा पकड़ाया; महिला समेत तीन गिरफ्तार

AI Sync — अपराध

हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 306 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने दो युवकों को...

हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 306 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जबकि संगरिया थाना पुलिस ने एक महिला को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। जंक्शन थाना पुलिस ने दो युवकों को दबोचा जंक्शन थाना पुलिस की कार्रवाई में 261 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार एसआई गजेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए डबलीराठान बास मौलवी निवासी बूटा सिंह (29) तथा श्रीगंगानगर जिले के चक 3 एसएचपीडी निवासी संदीप (23) को गिरफ्तार किया। विज्ञापन विज्ञापन तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चिट्टे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 52.5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी कर रहे मामले की जांच मामले की जांच सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। संगरिया पुलिस ने महिला को चिट्टे सहित पकड़ा वहीं दूसरी कार्रवाई संगरिया थाना पुलिस ने की। एसआई प्रमोद सिंह और पुलिस टीम ने गश्त के दौरान फतेहपुर निवासी 37 वर्षीय सुनीता को 45.52 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें: चिता सज चुकी थी, बेटे तैयार थे; लेकिन जमीन विवाद में सात घंटे तक अटका रहा मां का अंतिम संस्कार डीएसटी टीम की सूचना रही अहम जांच टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा कर रहे हैं। दोनों कार्रवाई में डीएसटी टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की सूचना अहम रही। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। सीमावर्ती क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/hanumangarh-pakistan-b-rdr-pr-tskron-ke-khilaph-ekshn-52