Hanumangarh News: टैंकर में पानी भरते समय डिग्गी में डूबे दो युवक, सालीवाला गांव में पसरा मातम

 Hanumangarh News: टैंकर में पानी भरते समय डिग्गी में डूबे दो युवक, सालीवाला गांव में पसरा मातम

AI Sync — खेल

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सालीवाला में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में...

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सालीवाला में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दोनों युवक रोज की तरह खेत में टैंकर भरने के काम के लिए गए थे। संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिरे जानकारी के अनुसार, सालीवाला निवासी 22 वर्षीय रविंद्र कुमार मेघवाल पुत्र छिंद्रपाल और 19 वर्षीय शाहरुख खान पुत्र सतार अली गांव की 8 एसबीएन रोही स्थित एक खेत में पानी का टैंकर भरने पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों डिग्गी से पानी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरे पानी में गिर गए। विज्ञापन विज्ञापन दो घंटे तक किसी को नहीं लगी घटना की भनक बताया जा रहा है कि डिग्गी काफी गहरी थी, जिसके कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल सके। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक किसी को घटना की जानकारी तक नहीं लगी। जब आसपास के लोगों को शक हुआ तो मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की गई। इसके बाद डिग्गी में दोनों युवकों के होने की आशंका पर ग्रामीणों ने बचाव प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने बाहर निकाले शव कुछ ही देर में गांव में हादसे की खबर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। पढ़ें- बीमा क्लेम के लिए शैतानी करतूत: शव के अंगूठे-उंगली जलाए, शरीर से खून निकालने को छाती भी दबाई; ऐसे दिया करंट हादसे का रूप पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही संगरिया सीओ रमेशचंद्र माचरा और टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लूणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर टिब्बी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे दोनों युवक ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक टैंकर से पानी सप्लाई का काम करते थे और परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाते थे। दोनों अविवाहित थे और रोज की तरह काम पर निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। परिजनों का कहना है कि दोनों सुबह घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौट सके। गांव में छाया सन्नाटा एक ही गांव के दो युवकों की अचानक मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। ग्रामीण लगातार पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/hanumangarh-news-tainkr-men-panee-bhrte-smy-diggee-men