हाईकोर्ट ने कहा-द्रव्यवती में केवल द्रव्य (एसिड) ही रह गया: पानी तो रहा नहीं; जेडीए से मांगी अतिक्रमणों की ... - Dainik Bhaskar

हाईकोर्ट ने कहा-द्रव्यवती में केवल द्रव्य (एसिड) ही रह गया: पानी तो रहा नहीं; जेडीए से मांगी अतिक्रमणों की ... - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

राजस्थान हाईकोर्ट में जयपुर शहर के बीच में से निकल रही द्रव्यवती नदी में गंदगी और अतिक्रमण को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस चंद्रशेखर...

राजस्थान हाईकोर्ट में जयपुर शहर के बीच में से निकल रही द्रव्यवती नदी में गंदगी और अतिक्रमण को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा- द्रव्यवती में अब केवल द्र . कोर्ट ने जेडीए को द्रव्यवती नदी में हुए अतिक्रमणों की जानकारी पेश करने के आदेश दिए हैं। वहीं अगली सुनवाई तक सरकार को यह भी बताना है कि द्रव्यवती नदी की जमीन से जुड़े मुकदमे किस-किस कोर्ट में किस स्तर पर चल रहे हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई पर संबंधित अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार को दिया जवाब का अंतिम मौका सुनवाई के दौरान न्यायमित्र शोभित तिवाड़ी ने कोर्ट को बताया- फरवरी में अपनी रिपोर्ट में मैंने कई कमियों को उजागर किया था, लेकिन सरकार ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर सरकार ने जवाब पेश करने के लिए समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 6 महीने बाद भी सरकार समय ही मांग रही है। हम सरकार को अंतिम मौका दे रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा- जेडीए अतिक्रमण का नियमन कर रहा मामले में याचिकाकर्ता पीएन मैंदोला ने कहा- नदी क्षेत्र की जमीन के कई खसरों पर अतिक्रमण हो गया है और जेडीए इनमें से कई का नियमन भी कर रहा है। इस पर जेडीए की ओर से कहा गया कि हम अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। कई जगह पर कोर्ट की रोक की वजह से कार्रवाई नहीं हो पा रही। इस पर हाईकोर्ट ने इन मुकदमों की जानकारी पेश करने के आदेश दिए। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/haeekort-ne-kha-drvyvtee-men-kevl-drvy-esid-hee-rh-gya