ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मै चल रहे शिविरो मे महर्षि ने लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे व योजनाओं की स्वीकृति
मनोज पारीक — — राजस्थान
विधायक अभिनेश महर्षि ने रतनगढ़ उपखंड के ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का सघन निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए और लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत पट्टे वितरित किए।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा शिविरों के तहत मंगलवार को रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रतनगढ़ उपखंड के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो मे आहूत शिविरो का निरीक्षण कर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं मे पात्र जनो को योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं पट्टो का वितरण किया। इस क्रम मे महर्षि ने ग्राम हुडेरा एवं भरपालसर ग्राम पंचायतों तथा शहरी क्षेत्र में राजलदेसर नगरपालिका और रतनगढ़ टाउन हॉल में आयोजित सेवा शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आमजन के कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए। शिविरों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए। वही महर्षि ने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया और कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हों। राज्य सरकार के सेवा शिविर जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और हर आवेदन का समयबद्ध निस्तारण हो। सेवा, सुशासन और पारदर्शिता के संकल्प के साथ सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिविरों के दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
https://jgnews.live/article/grameen-v-shhree-kshetron-mai-chl-rhe-shiviro-me-mhrshi-ne