ग्राम गौरीसर मे वीर तेजाजी पब्लिक स्कूल का विधायक गोदारा ने किया लोकार्पण

ग्राम गौरीसर मे वीर तेजाजी पब्लिक स्कूल का विधायक गोदारा ने किया लोकार्पण

मनोज पारीक — राजस्थान

ग्राम गौरीसर में वीर तेजाजी पब्लिक स्कूल का भव्य लोकार्पण; विधायक पूसाराम गोदारा ने काटा फीता: विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरीसर में नवनिर्मित वीर तेजाजी पब्लिक स्कूल का क्षेत्रीय विधायक पूसाराम गोदारा ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरीसर स्थित वीर तेजाजी पब्लिक स्कूल का रविवार को विधायक पूसाराम गोदारा ने फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक गोदारा ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही विधायक ने दौराने सम्बोधन राज्य सरकार द्वारा समय पर पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव नहीं करवाए जाने से ग्रामीण एवं शहरी विकास अवरुद्ध पड़ा है जिसके लिए वर्तमान केंद्र एवं राज्य की सरकार अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने मे असफल है और खामियाजा आमजन को उठाना पड रहा है। वही लोकार्पण समारोह मे श्री शंभुनाथ महाराज, श्री दयानाथ महाराज, श्री बालक नाथ महाराज का संत सान्निध्य प्राप्त हुआ। आहूत समारोह मे निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ गिरधारी लाल बांगड़वा पूर्व प्रधान, अरविंद चाकलान, सरपंच प्रशासक सुमन देवी, विक्रमपाल थालौड़, ओमप्रकाश पारीक, लादूराम थोरी, सुमन देवी पंचायत समिति सदस्य, एवं दौलत राम भांभू, चरण सिंह कोका बतौर मंचस्थ अतिथि उपस्थित रहे । विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय के निदेशक भागीरथ सिंह चौधरी, प्रधानाध्यापिका बिमला, संरक्षक व भामाशाह बलबीर द्वारा विधायक गोदारा सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। 

https://jgnews.live/article/gram-gaureesr-me-veer-tejajee-pblik-skool-ka-vidhayk-godara