गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे की सौगात: स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, श्रीगंगानगर-बांद्रा ट्रेन का अस्थायी ठहराव
AI Sync — — दुनिया
रेलवे प्रशासन ने गोगामेड़ी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़-सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा के संचालन दिवसों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही...
रेलवे प्रशासन ने गोगामेड़ी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़-सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला स्पेशल रेलसेवा के संचालन दिवसों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। तीन चरणों में चलेगी मेला स्पेशल गाड़ी संख्या 04743 हनुमानगढ़-सादुलपुर मेला स्पेशल 19 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक 4 ट्रिप, 24 अगस्त से 27 अगस्त तक 4 ट्रिप और 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक 4 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन हनुमानगढ़ से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04744 सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला स्पेशल भी इन्हीं तिथियों पर संचालित होगी। यह ट्रेन सादुलपुर से शाम 4:25 बजे रवाना होकर रात 8:50 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। ये भी पढ़ें: राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशन होंगे आधुनिक, 18 का काम पूरा; जानिए आपके स्टेशन पर क्या बदलेगा इन स्टेशनों पर होगा ठहराव मेला स्पेशल ट्रेन मार्ग में हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा को 15 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन गोगामेड़ी स्टेशन पर रात 2:07 बजे पहुंचेगी और 2:09 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा को 15 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन गोगामेड़ी स्टेशन पर रात 12:27 बजे पहुंचेगी और 12:29 बजे रवाना होगी। रेलवे के अनुसार इस रेलसेवा के गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को इन अतिरिक्त रेल सेवाओं से आवागमन में सुविधा मिलेगी। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/gogamed-ee-mele-ke-lie-relve-kee-saugat-speshl-tren-ke