गंगापुर सिटी में कल 4 घंटे बंद रहेगी बिजली: पेड़ों की कटिंग के चलते हजारों उपभोक्ता होंगे प्रभावित - Dainik Bhaskar
AI Sync — — ग्रामीण
गंगापुर सिटी में 9 अक्टूबर को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। 33 केवी लाइनों के नीचे आ रहे पेड़ों की कटिंग के कारण यह फैसला लिया गया है। ....
गंगापुर सिटी में 9 अक्टूबर को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। यह शटडाउन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। 33 केवी लाइनों के नीचे आ रहे पेड़ों की कटिंग के कारण यह फैसला लिया गया है। . जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता अशोक कुमार जांगिड़ ने बताया कि अनावश्यक ट्रिपिंग रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। 132 केवी बाटोदा जीएसएस से कुनकटा कलां, रामगढ़ मुराडा तक जाने वाली 33 केवी लाइन बंद रहेगी। इससे हीरापुर उमरी तलावड़ा, कुनकटा कलां, खेड़ा, रामगढ़ मुराडा, जैतपुरा, मीना पाड़ा, नारायणपुर और उमरी गांव में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। करीब 5 से 6 हजार उपभोक्ता इससे प्रभावित होंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। निर्धारित समय के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/gngapur-sitee-men-kl-4-ghnte-bnd-rhegee-bijlee-ped-on-kee