Ghaziabad News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विजेता छात्रों को किया सम्मानित - Hindustan

Ghaziabad News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विजेता छात्रों को किया सम्मानित - Hindustan

AI Sync — अपराध

Ghaziabad News: मुरादनगर में आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग और स्ट्रोक के प्रबंधन में फिजियोथेरेपी के उपयोग...

Ghaziabad News: मुरादनगर में आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग और स्ट्रोक के प्रबंधन में फिजियोथेरेपी के उपयोग के बारे में बताया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और कॉलेज के विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। Ghaziabad News: मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज में में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन ककया गया। हृदय रोग और स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी का कैसे उपयोग किया जाए,इसके बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. एम थंगराज ,डॉ. दीपक कुमार,डॉ.सचिन भूषण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। दीपक कुमार व सचिन भूषण ने कहा कि लगातार फिजियोथेरेपी कराने से हदय रोग, स्ट्रोक व शारीरिक गतिविधिओं को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा फेस पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, लघु फिल्म और पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में सात से 12 सितंबर तक फिजियोथेरेपी शिविर लगाया जाएगा। कॉलेज के वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। Source: Google World

https://jgnews.live/article/ghaziabad-news-vishv-phijiyotherepee-divs-pr-vijeta