गैंगस्टर रोहित गोदारा और लिपिन नेहरा गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार, दिल्ली से राजस्थान खूनखराबे की थी तैयारी - Hindustan

गैंगस्टर रोहित गोदारा और लिपिन नेहरा गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार, दिल्ली से राजस्थान खूनखराबे की थी तैयारी - Hindustan

AI Sync — अपराध

Aug 24, 2026 01:31 pm IST लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर रोहिता गोदारा और लिपिन नेहरा गैंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली, हरियाणा,...

Aug 24, 2026 01:31 pm IST लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर रोहिता गोदारा और लिपिन नेहरा गैंग के 6 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर और राजस्थान तक बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे। गुरुग्राम में पुलिस ने गैंगरस्टर रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे दबोचे गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा सोहना ने गैंगस्टर रोहित गोदारा व लिपिन नेहरा गिरोह के छह गुर्गो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जा से भारी मात्रा में विदेशी हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन गैंगस्टर गिरोह में शामिल ये गुर्गे गुरुग्राम सहित हरियाणा, राजस्थान, पंजाब एवं दिल्ली एनसीआर में रंगदारी व हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दावा किया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से संभावित गंभीर आपराधिक वारदात को समय रहते निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान सोहना के हरियाहेड़ा निवासी सलीम, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के टप्पल निवासी मोहित, सोहना के अलीपुर निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू, अलवर के कोटकासिम के रानीयवास निवासी ललित, गुरुग्राम के बिलासपुर के भूड़का निवासी दयाराम, झज्जर के साल्हावास के जटवाड़ा निवासी आर्यन उर्फ रितेश के रूप में हुई है। कई हत्याओ की योजना थी पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये पुरानी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के दो व्यक्तियों की हत्या करने की फिराक में थे। आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर वारदात की तैयारी कर रहे थे। अपराध शाखा सोहना की त्वरित कार्यवाही से इनकी योजना विफल हो गई। गत 19 अगस्त को भोंडसी के अलीपुर मोड़ से सलीम, मोहित, नरेंद्र उर्फ सोनू व ललित को काबू किया गया। इन आरोपियों से पूछताछ करते हुए 19 अगस्त को ही आरोपी यादराम को उसके बाद 24 अगस्त को आरोपी आर्यन को हरियाहेड़ा मोड़ भौंडसी से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विदेश में बैठे सहयोगियों एवं भारत में मौजूद सदस्यों के बीच सोशल मीडिया व संचार के अन्य माध्यमों से इस गिरोह से संपर्क रखा जाता था। नए एवं पुराने अपराधियों को गिरोह से जोड़कर रंगदारी वसूली, हथियारों की व्यवस्था तथा शूटर्स के माध्यम से आपराधिक वारदात करवाने की योजना बनाई जाती थी। इनके द्वारा वसूल की गई रंगदारी से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल पर हथियार, कारतूस तथा आरोपियों की फरारी काटने में सहायता कराने के लिए किया जाता था। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नरेंद्र उर्फ सोनू के विरुद्ध 21, सलीम के विरुद्ध 10, मोहित के विरुद्ध दो, आर्यन उर्फ रितेश के विरुद्ध चार तथा दयाराम के विरुद्ध पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, डकैती, लूट, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी एवं आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियार सप्लायरों, संभावित शूटर्स तथा रंगदारी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गुरुग्राम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि संगठित अपराध, रंगदारी, अवैध हथियार एवं गैंगवार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्यवाही की जाती रहेगी। रिपोर्ट- दीपक आहूजा लेखक के बारे में Gaurav Kala गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं। विस्तृत बायो परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई। सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं। पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं। विशेषज्ञता (Areas of Expertise): राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन और पढ़ें Hindi News एनसीआर News गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार, दिल्ली में खूनखराबे की थी तैयारी See Less Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/gaingstr-rohit-godara-aur-lipin-nehra-gaing-ke-6-shootr