गैलेक्सी ग्रुप के तत्वावधान मे डांडिया महोत्सव मे उमड़ा जनसैलाब

गैलेक्सी ग्रुप के तत्वावधान मे डांडिया महोत्सव मे उमड़ा जनसैलाब

मनोज पारीक — — राजस्थान

गैलेक्सी ग्रुप के तत्वावधान मे डांडिया महोत्सव मे उमड़ा जनसैलाब ( देर रात तक झूमता रहा शहर)

चूरू रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला मैदान में ग्लेैलेक्सी बिजनेस ग्रुप समूह के आर्थिक सौजन्य से आयोजित डांडिया महोत्सव ‘थिरकन री रात-2026’ उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ शनिवार रात्रि को सम्पन्न हुआ। आहूत कार्यक्रम में पुरा रतनगढ़ शहर उमड़ा पड़ा चहुँ और उमड़े जनसैलाब और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की ताल पर कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते हुये आयोजन को यादगार बना दिया। महोत्सव का शुभारंभ मां भगवती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जयपुर से आए डीजे एमआई ने गुजराती गरबा, राजस्थानी लोकधुनों और आधुनिक संगीत की प्रस्तुतियों से माहौल को जोश से भर दिया। वहीं, एंकर जीत, एंकर प्रियंका और एंकर पूर्णिमा ने प्रभावी मंच संचालन करते हुए प्रतिभागियों और दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। आयोजन स्थल को आकर्षक मंच सज्जा और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। संगीत, रोशनी और आतिशबाजी के इस संगम ने दर्शकों का मन मोह लिया। आहूत आयोजन मे कुबेर ग्रुप के एम डी विकास मालू, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा, सालासर बालाजी मंदिर के डॉ. नरोत्तम पुजारी, हंसराज पुजारी एवं ज्योति पुजारी तथा पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, डीएसपी इंसार अली, सी.आई संदीप पूनिया, सीबीआई इंस्पेक्टर सूरजभान मण्डार एवं प्रियंका मण्डार, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा और उपाध्यक्ष सरिता प्रजापत, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इन्दौरिया, मनीष रिणंवा, गोपी प्रजापत, मनोज जोशी, कुणाल व्यास, विनोद नोहाल, गौतम महर्षि एवं विश्वनाथ सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे। आयोजक मंडल की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। समारोह को सम्बोधित करते हुये समारोह के आयोजक एवं गैलेक्सी ग्रुप के एम डी एवं पार्षद हेमंत जयप्रकाश ताम्रायत ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक आयोजन की सफलता क्षेत्र के लोगों की एकजुटता, उत्साह और सहयोग भावना का परिचायक है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग और सहभागिता से ही ‘थिरकन री रात’ जैसे आयोजन यादगार बनते है। 

https://jgnews.live/article/gaileksee-grup-ke-ttvavdhan-me-dandiya-mhotsv-me-umd-a