एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट:AC खराब, गर्मी से यात्री बेहाल हुए; लैंडिंग के बाद स्विच ने काम बंद किया


                 एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट:AC खराब, गर्मी से यात्री बेहाल हुए; लैंडिंग के बाद स्विच ने काम बंद किया

AI Sync — खेल

Hindi News Local Mp Indore Air India Express Flight Delay | Indore Delhi Passengers Face Heat इंदौर 18 घंटे पहले कॉपी लिंक विमान में बैठे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को ज्यादा...

Hindi News Local Mp Indore Air India Express Flight Delay | Indore Delhi Passengers Face Heat इंदौर 18 घंटे पहले कॉपी लिंक विमान में बैठे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को तीन घंटे से ज्यादा लेट हो गई। फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। इसे पहले दोपहर 3 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया था, लेकिन इसके बाद भी विमान रवाना नहीं हो सका। इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन विमान में देरी की वजह स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर में शाम सवा पांच बजे लैंडिंग के बाद इंजन बंद करने वाले स्विच ने काम करना बंद कर दिया। इससे यात्रियों को उतरने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। करीब 30 मिनट के बाद स्विच ने काम किया और यात्री बाहर निकले। एसी भी बंद था, इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई फ्लाइट में देरी के साथ यात्रियों की परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब विमान का AC भी काम नहीं कर रहा था। गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को पैंफलेट्स से हवा करना पड़ी। कई यात्री लंबे समय तक फ्लाइट के उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। विमान में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार बताए जा रहे हैं। यात्रियों ने AC खराब होने और एयरलाइन की सेवाओं को लेकर नाराजगी जताई। एयर इंडिया का स्टाफ यात्रियों को समझाता रहा, लेकिन देरी की वजह नहीं बताई। फ्लाइट लेट होने की वजह स्पष्ट नहीं इंदौर एयरपोर्ट के PRO रामस्वरूप यादव ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अभी इंदौर नहीं पहुंची है। फ्लाइट में देरी क्यों हुई, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। एयर इंडिया की फ्लाइट ने इंदौर में सवा 5 बजे लैंडिंग की। यहां स्विच ने काम बंद कर दिया। . खबरें और भी हैं... 80-90 की स्पीड में इनोवा ने 5 वाहनों को रौंदा: घायलों को 200 फीट तक घसीटा; एंबुलेंस नहीं मिली, FRV से भेजे गए अस्पताल, बुजुर्ग गंभीर 1:01 कॉपी लिंक शेयर डिप्टी सीएम के बंगले पर उड़ाए नकली नोट: खजाने में 600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देवड़ा बोले- भारतीय मुद्रा का अपमान 1:07 कॉपी लिंक शेयर गर्लफ्रेंड से नजदीकियां बढ़ीं तो दोस्त को गोली मारी: 11 दिन पहले भी दी थी धमकी; फिर भी नहीं माना तो दोस्त पर फायर किया 0:39 कॉपी लिंक शेयर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में कांग्रेस पार्षद की मौत: पैदल चल रहे थे कुरैशी; अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले- DJ के शोर से अटैक की आशंका 0:33 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/eyr-indiya-kee-dillee-indaur-phlait-3-ghnte-se-jyada-let-ac-0e02